Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    * जहां हुआ था चक्का जाम, बीते कुछ दिन पहले उसी गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे SP जांजगीर चांपा, बना सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल

    July 27, 2026

    अंतर-क्षेत्रीय शतरंज में रायपुर सेंट्रल और कोरबा वेस्ट बने चैंपियन

    July 27, 2026

    CG Rain Update : मानसून का दमदार दौर शुरू, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दिल्ली में बड़ी साजिश का खुलासा, फैलाई गई मस्जिद पर बुलडोजर चलाने की अफवाह, लोगों को भड़काने के VIDEO सामने आए
    Featured

    दिल्ली में बड़ी साजिश का खुलासा, फैलाई गई मस्जिद पर बुलडोजर चलाने की अफवाह, लोगों को भड़काने के VIDEO सामने आए

    News EditorBy News EditorJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पत्थरबाजी की खौफनाक साजिश की गई है। इसके चौंकाने वाले वीडियोज लगातार सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में भीड़ को भड़काया जा रहा है, मुसलमानों को इकट्ठा होने के लिए, दुकानें बंद करने के लिए कहा जा रहा है।

    लोगों को धार्मिक नारे लगाकर उकसाया जा रहा है। नारा-ए-तकबीर के नारे लगाकर वीडियो बनाए जा रहे हैं और उनको व्हाट्सएप ग्रुप में सर्कुलेट किया गया है। लोगों को पत्थर बरसाने के लिए भड़काया गया है। जैसे ही बुलडोजर एक्शन के लिए तुर्कमान गेट इलाके में जेसीबी पहुंची तो कुछ लड़कों ने बाइक पर सवार होकर ये अफवाह फैलाना शुरू किया कि बुलडोजर मस्जिद को गिराने के लिए पहुंचे हैं। ऐसे ही कई वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में सर्कुलेट किए गए।

    बता दें कि लोगों को भड़काने के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर पत्थरबाजी के वीडियो भी सामने आए। वीडियो में उपद्रवी पुलिस पर पथराव करते दिखे। गली से निकलकर अचानक भीड़ ने पत्थरबाजी की। हमलावर पहले से तैयार थे, उनके पास ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें थीं।

    किस तरह भड़काया गया?

    वीडियो में लोगों को कहा गया कि घर पर बैठने से कुछ नहीं होगा, घर से बाहर आओ। पूरी रात काली करो, मस्जिद पर पहुंचो। इस तरह के वीडियो वायरल किए गए। पुलिस इन सभी वीडियो की जांच कर रही है। एक और शख्स जो बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान लोगों को वीडियो बनाकर मौके पर इक्कठा कर रहा है। इसकी पहचान और तलाश जारी है।

     

     

    5 लोग गिरफ्तार

    मिली जानकारी के मुताबिक, तुर्कमान गेट हिंसा मामला में पुलिस ने 5 को गिरफ्तार कर लिया है।

    क्या है सच्चाई?

    जिस मस्जिद को लेकर अफवाह फैलाई गई कि उस पर बुलडोजर चलने वाला है, वो मस्जिद वैसी की वैसी खड़ी है। मस्जिद के गेट पर घड़ी वैसी की वैसी लटकी है, मस्जिद के पास बुलडोजर गए ही नहीं हैं। लेकिन जैसे ही बुलडोजर आए, लड़कों ने स्कूटी से आकर बाहर तुर्कमान की एंट्री पर खड़े होकर वीडियो बनाए।

    वीडियो बनाकर उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप्स, फेसबुक पर सर्कुलेट किया गया।  ऐसे दंगाइयों की पहचान पुलिस हेडक्वाटर में बने सोशल मीडिया सेंटर में की जा रही है। कांच की बोतल कहां से आई? साजिश क्या पहले से थी? हर पहलू पर जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    * जहां हुआ था चक्का जाम, बीते कुछ दिन पहले उसी गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे SP जांजगीर चांपा, बना सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल

    July 27, 2026

    अंतर-क्षेत्रीय शतरंज में रायपुर सेंट्रल और कोरबा वेस्ट बने चैंपियन

    July 27, 2026

    CG Rain Update : मानसून का दमदार दौर शुरू, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    July 27, 2026

    Chhattisgarh Crime News : सीतापुर में बड़ी उठाईगिरी, ज्वेलरी शॉप संचालक का 1 करोड़ के सोने-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हुआ बदमाश

    July 27, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर में चोरी केस ने लिया नया मोड़’ करोड़ों की चोरी की चर्चा निकली अफवाह, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    July 26, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में नई व्यवस्था लागू’ सरकारी कार्यक्रमों के बकाया भुगतान पर सरकार की नजर, हर महीने देनी होगी पूरी जानकारी

    July 26, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    * जहां हुआ था चक्का जाम, बीते कुछ दिन पहले उसी गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे SP जांजगीर चांपा, बना सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल

    July 27, 2026

    अंतर-क्षेत्रीय शतरंज में रायपुर सेंट्रल और कोरबा वेस्ट बने चैंपियन

    July 27, 2026

    CG Rain Update : मानसून का दमदार दौर शुरू, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    July 27, 2026

    Chhattisgarh Crime News : सीतापुर में बड़ी उठाईगिरी, ज्वेलरी शॉप संचालक का 1 करोड़ के सोने-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हुआ बदमाश

    July 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.