Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    India Post GDS Recruitment 2026 : ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

    September 19, 2026

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

    September 19, 2026

    *गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई*

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मध्य प्रदेश में रची गई बड़ी साजिश, आर्मी की स्पेशल ट्रेन के सामने रखे गए 10 डेटोनेटर
    Chhattisgarh

    मध्य प्रदेश में रची गई बड़ी साजिश, आर्मी की स्पेशल ट्रेन के सामने रखे गए 10 डेटोनेटर

    News EditorBy News EditorSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नेपानगर: मध्य प्रदेश के नेपानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेना की स्पेशल ट्रेन से जुड़ी बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। बीते 18 सितंबर को आर्मी की स्पेशल ट्रेन के आगे 10 डेटोनेटर रखे गए थे।

    क्या है मामला?

    मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा के सागफाटा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा ट्रेन के आगे डेटोनेटर रखने का मामला सामने आया। डेटोनेटर से ट्रेन गुजरने के दौरान जो आवाज हुई, उससे ड्राइवर सचेत हुआ और ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर को सूचना दी।

    जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वैसे ही ATS, NIA सहित रेलवे और पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। सेना से जुड़ा मामला होने के चलते अधिकारियों द्वारा मामले को लेकर गोपनीयता बरती जा रही है।

    18 सितंबर को दोपहर 1:48 बजे जम्मू कश्मीर से कर्नाटक जा रही आर्मी की स्पेशल ट्रेन को सागफाटा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर लगाए गए। शनिवार दोपहर पुलिस विभाग की स्पेशल शाखा डीएसपी, नेपानगर एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित रेलवे के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। शनिवार को देर शाम NIA, ATS सहित कई खुफिया एजेंसियों के अधिकारी खंडवा पहुंचे और जांच के दायरे को और बढ़ाया गया।

    रेलवे ने नहीं रखे थे ये फॉग डेटोनेटर

    रेल की पटरी पर जो डेटोनेटर लगाया गया था वो RDX वाला डेटोनेटर नहीं था। बल्कि फ़ॉग डेटोनेटर था। फ़ॉग के दिनों में ट्रेन के लोको पायलट को अलर्ट करने के लिए आवश्यकतानुसार इसका इस्तेमाल पटरी के पास आवाज करने के लिए किया जाता है। एक स्थान पर एक डेटोनेटर रखा जाता है। लेकिन इस घटना में डेटोनेटर रेलवे की ओर से नहीं रखा गया था। अज्ञात बदमाशों ने कहीं से रेलवे का ही एक्सपायर्ड डेटोनेटर हासिल करके उसे एक साथ पटरी पर रख दिया।

    केवल आवाज करते हैं ये फॉग डेटोनेटर

    फॉग डेटोनेटर ब्लास्ट होने पर बम जैसा धमाका नहीं करते बल्कि सिर्फ आवाज करते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है, जिससे फ़ॉग के दिनों में लोको पायलट को अलर्ट किया जा सके कि आगे कोई अवरोध है। मध्य प्रदेश में हुई घटना में इन्हीं डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया। लेकिन ये रेलवे के किसी कर्मचारी की तरफ से नहीं रखे गये थे। बल्कि किसी शरारती तत्व ने एक्सपायर्ड डेटोनेटर पटरी पर रख दिये थे। मामले की जांच फिलहाल जारी है। (इनपुट: अनामिका गौड़)

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

    September 19, 2026

    *गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई*

    September 19, 2026

    मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की कार्रवाई — कोलाहल अधिनियम के तहत DJ एवं वाहन जब्त

    September 19, 2026

    CG Transport Fee Hike : छत्तीसगढ़ में अब परिवहन सेवाओं पर ज्यादा खर्च, DL से परमिट तक बढ़ी फीस; बस परमिट 4 गुना महंगा

    September 19, 2026

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    कोरबा में SECL की कार्रवाई का विरोध, अस्पताल तोड़े जाने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प

    September 19, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    India Post GDS Recruitment 2026 : ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

    September 19, 2026

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

    September 19, 2026

    *गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई*

    September 19, 2026

    मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की कार्रवाई — कोलाहल अधिनियम के तहत DJ एवं वाहन जब्त

    September 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.