Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Transfer News : दिवाली से पहले अधिकारियों को बड़ा झटका, जल संसाधन विभाग में 12 अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी

    October 19, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

    October 19, 2026

    CG Rail Connectivity : छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, 20 अक्टूबर को दो रेल लाइनों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जोबा में पौध पाठशाला के अंतर्गत 20 जुलाई को किया जायेगा वृहद वृक्षारोपण
    Chhattisgarh

    जोबा में पौध पाठशाला के अंतर्गत 20 जुलाई को किया जायेगा वृहद वृक्षारोपण

    News EditorBy News EditorJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गरियाबंद, 18 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के विशेष पहल पर विकासखण्ड गरियाबंद के ग्राम पंचायत जोबा में पौध पाठशाला विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जोबा के चिन्हांकित 5 एकड़ रकबे में 20 जुलाई को पौध पाठशाला में वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा। कलेक्टर श्री छिकारा ने वृक्षारोपण की सभी तैयारियों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश आज आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। पौध पाठशाला में 2 हजार 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया जायेगा। इसके अंतर्गत सजावटी, ईमारती, फलदार, औषधीय, मसाले एवं लता युक्त पौधों का रोपण किया जायेगा। इसमें रूद्राक्ष, चंदन, मेंहदी, नागचम्पा, गोल्डन साईप्रस, लौंग, तेजपत्ती, जायफल, सर्पगंधा, एलोवेरा, अश्वगंधा, काली मूसली, कालमेघ, नाशपती, बादाम, अंजीर, शहतूत, लीची, नीम, कुसुम, अशोक, अर्जुन, अंगुर, ड्रैगनफ्रूट एवं गुड़हल आदि पौधे रोपित किये जायेंगे। पौध पाठशाला में रोपित पौधों के प्रत्येक वर्ग के सामने पौधों के वैज्ञानिक नाम, गुण और उपयोगी जानकारी प्रदर्शित की जायेगी। इसके माध्यम से स्कूल, कॉलेज के बच्चों तथा आमजनों को विशिष्ट प्रकार के पौधों के बारे में जानकारी मिलेगी। जोबा के पौध पाठशाला में निर्धारित रकबे में फेंसिंग, सुरक्षा और पानी की उपलब्धता आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी। समय-सीमा की समीक्षा बैठक में डीएफओ श्री मणिवासगन एस, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत एवं विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

    सुनने, देखने और मानसिक बीमारी से पीड़ित बच्चों की होगी पहचान – कलेक्टर श्री छिकारा ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें समुचित ईलाज सुनिश्चित कराने के लिए विशेष पहल की है। उन्होंने सुनने, देखने और मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों की पहचान करने के लिए चिरायु टीम द्वारा सर्वे करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने ऐसे अस्वस्थ बच्चों का चिन्हांकन कर उनके पालकों की मौजूदगी में स्कूल में ही स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिये। साथ ही स्कूल तक आने में असमर्थ बच्चों के घर तक जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिये।

    महिला समूहों को रीपा में देशी राखी बनाने के लिए करे प्रोत्साहित- कलेक्टर श्री छिकारा ने आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर जिले में देशी राखियों के निर्माण के लिए आवश्यक कार्य योजना बनाने निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिले में स्थापित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में स्वसहायता समूह की महिलाओं को रंग-बिरंगी, आकर्षक और देशी राखियां बनाने के लिए प्रोत्साहित करने केे निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। कलेक्टर ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में राखी निर्माण के कार्य योजना पर तेजी से कार्यवाही करते हुए रक्षाबंधन त्यौहार से पहले राखियों के निर्माण और बाजार में उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। राखी निर्माण से जिले की स्वसहायता समूह की महिलाओं को अतिरिक्त आय का साधन प्राप्त होगा।

    हाट-बाजार क्लीनिक के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का करें ईलाज – कलेक्टर ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए हाट-बाजार क्लीनिक की प्रगति के बारे में जानकारी लेकर अधिक से अधिक लोगों का ईलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने शासन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और ईलाज के लिए संचालित इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में जिले में खाद, बीज भण्डारण और वितरण की भी जानकारी ली। साथ ही जिले में वर्षा की अद्यतन स्थिति, किसानों द्वारा अभी तक किये गये बोआई और रोपाई की भी जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों से ली। उन्होंने जिले में चल रहे निर्माण विकास कार्यो की भी जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Transfer News : दिवाली से पहले अधिकारियों को बड़ा झटका, जल संसाधन विभाग में 12 अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी

    October 19, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

    October 19, 2026

    CG Rail Connectivity : छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, 20 अक्टूबर को दो रेल लाइनों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

    October 19, 2026

    Bastar Dussehra : बस्तर दशहरा के फूल रथ में परिक्रमा के दौरान हंगामा, ग्रामीणों-पुलिस के बीच टकराव से बढ़ा तनाव

    October 19, 2026

    कोरबा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर-हाइवा की जोरदार भिड़ंत, हाइवा चालक ने तोड़ा दम

    October 19, 2026

    CG VIP Visit : अगले 15 दिन छत्तीसगढ़ की सियासत और सुरक्षा पर रहेगी नजर, 4 बड़े नेताओं के दौरे से बढ़ी हलचल

    October 19, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Transfer News : दिवाली से पहले अधिकारियों को बड़ा झटका, जल संसाधन विभाग में 12 अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी

    October 19, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

    October 19, 2026

    CG Rail Connectivity : छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, 20 अक्टूबर को दो रेल लाइनों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

    October 19, 2026

    Bastar Dussehra : बस्तर दशहरा के फूल रथ में परिक्रमा के दौरान हंगामा, ग्रामीणों-पुलिस के बीच टकराव से बढ़ा तनाव

    October 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.