Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Medical College Recruitment : मेडिकल कॉलेज में होगा चयन , विशेषज्ञों की टीम करेगी डॉक्टरों का साक्षात्कार

    May 7, 2026

    Major Police Action : उड़ीसा से महाराष्ट्र तस्करी का खुलासा, NH-53 पर 1.14 करोड़ का गांजा जब्त

    May 7, 2026

    Big Change In High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू’ अब बदली बेंचों में होगी अहम मामलों की सुनवाई

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक हुई
    Chhattisgarh

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक हुई

    News EditorBy News EditorMay 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 08 मई 2025/ आज अपरान्ह कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्ट्रेट के नवीन सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्वार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जेल अधीक्षक, लीड बैंक मैनेजर एवं उपसंचालक अभियोजन, लोक अभियोजक, अतिरिक्त लोक अभियोजक बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर श्री वसंत द्वारा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गयेः-
    जिला कोरबा अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में अन्य जिलों से स्थानांतरण पर आये डॉक्टर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को माननीय न्यायालय के अनुमति से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से साक्ष्य के लिए उपस्थिति होने हेतु निर्देशित किया गया। तत्संबंध में सभी डॉक्टर को सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। कोई भी डॉक्टर साक्ष्य या न्यायिक कार्य के लिए बाहर जाने हेतु कलेक्टर से अनुमति प्राप्त कर मुख्यालय से बाहर जाने के निर्देश दिये गये ।
    बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष स्थापित कर प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्हें व्ही.सी. में साक्ष्य के लिए उपस्थित होने वाले डॉक्टर /अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति पंजी संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया। डॉक्टरों को साक्ष्य हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति हेतु संबंधित न्यायालय से जारी नोटिस में उल्लेखित करवाने के लिए जिला लोक अभियोजन अधिकारी को निर्देश दिया गया । पुलिस विभाग / जिला लोक अभियोजन अधिकारी को 60 से 90 दिवस के भीतर स्थगित चालान पेश करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी / जिला लोक अभियोजन अधिकारी को ई साक्ष्य में पंजीयन एवं तत्संबंध में प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया। नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में आगामी साप्ताहिक बैठक में सभी अधिकारियों को व्ही. सी. के माध्यम से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Medical College Recruitment : मेडिकल कॉलेज में होगा चयन , विशेषज्ञों की टीम करेगी डॉक्टरों का साक्षात्कार

    May 7, 2026

    Major Police Action : उड़ीसा से महाराष्ट्र तस्करी का खुलासा, NH-53 पर 1.14 करोड़ का गांजा जब्त

    May 7, 2026

    Big Change In High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू’ अब बदली बेंचों में होगी अहम मामलों की सुनवाई

    May 7, 2026

    Indian Railway Rule : सिर्फ इन कोच में इजाजत , फर्स्ट एसी (1AC) और फर्स्ट क्लास में ही साथ सफर कर सकेंगे पालतू कुत्ते

    May 7, 2026

    Donald Trump Iran Ultimatum Update : ओमान की खाड़ी में एक्शन , अमेरिकी नौसेना ने ईरानी टैंकर ‘Hasna’ को बीच समंदर में रोका

    May 7, 2026

    CG NEWS : पद्मश्री फुलबासन यादव के अपहरण की साजिश नाकाम’ महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

    May 7, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG Medical College Recruitment : मेडिकल कॉलेज में होगा चयन , विशेषज्ञों की टीम करेगी डॉक्टरों का साक्षात्कार

    May 7, 2026

    Major Police Action : उड़ीसा से महाराष्ट्र तस्करी का खुलासा, NH-53 पर 1.14 करोड़ का गांजा जब्त

    May 7, 2026

    Big Change In High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू’ अब बदली बेंचों में होगी अहम मामलों की सुनवाई

    May 7, 2026

    Indian Railway Rule : सिर्फ इन कोच में इजाजत , फर्स्ट एसी (1AC) और फर्स्ट क्लास में ही साथ सफर कर सकेंगे पालतू कुत्ते

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.