दिनांक 13 सितम्बर 2025 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। उपरोक्त के संबंध में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने के प्रयोजनार्थ दिनांक 04.08.2025 को विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष, जिला न्यायालय कोरबा में सुबह 10.30 बजे मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) द्वारा जिला न्यायालय कोरबा के न्यायायिक अधिकारियों एवं बाह्य न्यायालय कटघोरा, पाली एवं करतला न्यायालयों के साथ विडियो काॅन्फ्रेंसि के माध्यम से की बैठक ली गई। उक्त बैठक में मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



