Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Vedanta Blast Case: वेदांता प्लांट हादसे में बड़ा एक्शन, अनिल अग्रवाल समेत कई पर FIR

    April 17, 2026

    CG NEWS : खेलते मासूम पर कुत्ते का कहर! 4 साल के बच्चे पर हमला, शरीर पर 17 गहरे जख्म

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam CBI FIR : शराब घोटाले का नया मोड , आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI ने दर्ज की आधिकारिक शिकायत

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार
    Chhattisgarh

    उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    News EditorBy News EditorMarch 7, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना, गौरव पथ, अंडरब्रिज, बायपास सड़क, नालों के साथ–साथ कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए बजट में स्वीकृति मिली है।भाजपा की विष्णुदेव की सरकार में बीते सवा साल में कोरबा शहर के साथ–साथ जिले के सभी उपनगरीय व अन्य ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य को रफ़्तार मिली है।

    3 मार्च को वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा जारी किए गए राज्य के बजट में कोरबा जिले के महत्वपूर्ण तौर पर गोपालपुर से कटघोरा फोरलेन सड़क, कटघोरा से दीपका फोरलेन सड़क, गोपालपुर से कटघोरा तक मार्ग मजबूती करण कार्य, चोटिया से चिरमिरी तक फोरलेन सड़क, ध्यानचंद चौक कोरबा से बजरंग चौक तक 2 लेन. सड़क निर्माण, बजरंग चौक से परसाभाठा चौक बालको रिंग रोड, कोरबा 4 लेन निर्माण कार्य, रेल्वे स्टेशन कोरबा से गौमाता चौक तक बायपास मार्ग का निर्माण, एसपी ऑफिस से रजगामार बीटी रोड निर्माण कार्य, नॉनबिर्रा रामपुर बेहरचवा 27 किलोमीटर का उन्नयन के कार्य की स्वीकृति मिली है।

    इन स्थानों पर अंडरब्रिज की स्वीकृति

    बजट में जिले के कई मार्गो पर रेल्वे क्रासिंग में अंडर ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति मिली है। गौरतलब है की शहर के संजय नगर रेल्वे क्रासिंग पर अंडरब्रिज का निर्माण अब प्रारम्भ हो चुका है। कोरबा–गेवरा रेल लाइन के बालपुर रेल्वे क्रासिंग पर आरयूबी का निर्माण, कोरबा–गेवरा रेल लाइन के मड़वारानी रेल्वे क्रासिंग पर आरयूबी का निर्माण, कोरबा–गेवरा रेल लाइन के पताडी पर आरयूबी के निर्माण की स्वीकृति मिली है।

    शहर के इन बड़े नालों की मिली स्वीकृति

    शहर के चार प्रमुख नालों के निर्माण के लिए नगरीय निकाय अधोसंरचना विकास के तहत स्वीकृति मिली है। इसमें पोड़ीबहार चर्च से हनुमान मंदिर तक आरसीसी नाला 2 करोड़, वार्ड क्रमांक 30 दादर रोड कलवर्ट से मानिकपुर मुक्तिधाम तक कलवर्ट व नाला निर्माण 2 करोड़, मेनन शॉप से जिला अस्पताल के सामने आरसीसी नाला 2 करोड़, दर्री जोन पीएमवाय साइट से लाटा तालाब आरसीसी नाला निर्माण 2 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

    इन पुल–पुलियों क निर्माण की मिली स्वीकृति

    कोरबा–रानीरोड–सर्वमंगला मंदिर के मध्य हसदेव नदी पर रपटा कम लो लेवल पुल व पहुंच मार्ग का निर्माण, बालको उरगा रिंगरोड पर ढेगूरनाला पर उच्च स्तरीय पुल व पहुंच मार्ग का निर्माण, बेलाकछर से रोगबहरी मार्ग पर सारबहरा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, बड़गाँव नवापारा मार्ग पर चोरनई नदी में उच्च स्तरीय पुल समेत कुल 17 पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है।

    कोरबा शहर में बनेगा 2.8 किलोमीटर लम्बा गौरव पथ का निर्माण

    कोरबा शहर में 2.8 किलोमीटर लम्बा गौरव पथ के निर्माण की स्वीकृति मिली है। सीएसईबी चौक से जैन चौक–तानसेन चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ का निर्माण होगा। वीआईपी मार्ग पर वाहनों के दबाव को देखते हुए इस मार्ग का कायाकल्प किया जायगा।

    बांकीमोंगरा के जल आवर्धन के लिए 8.20 करोड़ की मिली स्वीकृती

    कोरबा जिला के दूसरे सबसे बड़े नगरीय निकाय बांकीमोंगरा नगर पालिका में पेयजल की समस्या लंबे समय से है। बांकीमोंगरा के जल आवर्धन के लिए 8.20 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

    0 इन शासकीय दफ़्तरो का होगा कायाकल्प
    रजगामार चौकी, दर्री सीएसपी कार्यलय का उन्नयन, राजपत्रित ट्रांजिट ओर अराजपत्रितट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण, कोरबा तहसील को मॉडल तहसील भवन का निर्माण होगा।

    0 उद्योग मंत्री का प्रयास रंग लाया, शहर से लेकर गांव की रफ़्तार होगी तेज
    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा बजट में स्वीकृति के लिए सभी विभाग नगर निगम, पीडब्लूडी, सेतु निगम, जल संसाधन विभाग के अलग अलग विकास कार्यों का प्रस्ताव राज्य शासन को दिया गया था। मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से कार्यों को बजट में स्वीकृति मिली है। मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर में बीते एक साल में 400 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली थी, जिसके बहुत से कार्य पूर्ण हो चुके है, कुछ निर्माणाधीन है, कुछ कार्य टेंडर प्रक्रिया में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Vedanta Blast Case: वेदांता प्लांट हादसे में बड़ा एक्शन, अनिल अग्रवाल समेत कई पर FIR

    April 17, 2026

    CG NEWS : खेलते मासूम पर कुत्ते का कहर! 4 साल के बच्चे पर हमला, शरीर पर 17 गहरे जख्म

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam CBI FIR : शराब घोटाले का नया मोड , आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI ने दर्ज की आधिकारिक शिकायत

    April 17, 2026

    थाने में हंगामा: नशे में युवक ने पी अज्ञात द्रव, हालत बिगड़ी—इलाज से किया इनकार

    April 17, 2026

    वनांचल को मिलेगा स्थायी उजाला, बिजली अधिकारियों को कार्य योजना बनाने निर्देश

    April 17, 2026

    Teacher Copy Investigation Controversy : कड़ा एक्शन , वीडियो वायरल होते ही स्कूल प्रशासन सख्त, नशेबाज टीचर को तुरंत किया गया बाहर

    April 17, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Vedanta Blast Case: वेदांता प्लांट हादसे में बड़ा एक्शन, अनिल अग्रवाल समेत कई पर FIR

    April 17, 2026

    CG NEWS : खेलते मासूम पर कुत्ते का कहर! 4 साल के बच्चे पर हमला, शरीर पर 17 गहरे जख्म

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam CBI FIR : शराब घोटाले का नया मोड , आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI ने दर्ज की आधिकारिक शिकायत

    April 17, 2026

    थाने में हंगामा: नशे में युवक ने पी अज्ञात द्रव, हालत बिगड़ी—इलाज से किया इनकार

    April 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.