पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर -चाम्पा पुलिस द्वारा जन- जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13.09.2025 को थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ेना में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर आवश्यक सुरक्षा संबंधी जानकारी दिया गया।
सायबर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:
1. हेल्पलाइन पर कॉल करें: वित्तीय धोखाधड़ी या किसी अन्य साइबर अपराध के शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें.
2. वेबसाइट पर जाएं: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाएं.