Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सिडनी में दिखा अनोखा नजारा, 70 साल के भीतर एक ही टेस्ट में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा करिश्मा
    Chhattisgarh

    सिडनी में दिखा अनोखा नजारा, 70 साल के भीतर एक ही टेस्ट में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा करिश्मा

    News EditorBy News EditorJanuary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    IND vs AUS, 5th Test: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन 4 जनवरी सिडनी में चाय के विश्राम से ठीक पहले पहली पारी में 181 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया पर चार रन की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। इससे पहले सिडनी टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 185 रनों पर ढेर हो गई। कप्तान जसप्रीत बुमराह (33 रन देकर दो विकेट) के एहतियाती तौर पर स्कैन के लिए चले जाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णाा (42 रन देकर चार), मोहम्मद सिराज (51 रन देकर तीन विकेट) और नीतीश रेड्डी (32 रन देकर दो विकेट) ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ब्यू वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।

    2 दिन के भीतर दोनों ही टीमें हुई ऑल आउट

    सिडनी टेस्ट में दोनों दिन तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपनी झोली में डाले जबकि दूसरे दिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। नीतीश रेड्डी और बुमराह ने 2-2 बल्लेबाजों का शिकार किया। शानदार गेंदबाजी के चलते ही दोनों टीमों की पहली पारी 200 रनों से पहले सिमट गई। इस तरह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बड़ा करिश्मा हो गया।

    सिडनी में बना अनोखा रिकॉर्ड

    सिडनी टेस्ट में दोनों ही टीमें अपनी पहली पारी में 200 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाईं। इसके साथ ही सिडनी में नया कीर्तिमान बन गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) के पिछले 70 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब दोनों टीमें टेस्ट की पहली पारी में 200 रनों से पहले ऑल आउट हुई हैं। 44 साल पहले सिडनी में ऐसी अनोखी घटना देखने को मिली थी जब दोनों टीमें पहली पारी में 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी थी। साल 1979-80  इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच में ऐसा हुआ था। इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 123 रनों पर सिमट गई थी जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 145 रनों पर ढेर हो गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.