Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा: सुसाइड से पहले लिखा स्टेटस, फिर फंदे से झूल गया युवक; एक सुराग से उठे कई सवाल
    Chhattisgarh

    कोरबा: सुसाइड से पहले लिखा स्टेटस, फिर फंदे से झूल गया युवक; एक सुराग से उठे कई सवाल

    News EditorBy News EditorJune 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : वनांचल ग्राम बोतली में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव से महज दो सौ मीटर दूर एक युवक की लाश उसके ही खेत के महुआ पेड़ में फांसी के फंदे पर लटके मिली। पुलिस के हाथ मृतक का मोबाइल लगा है, जिसके स्टेटस में उसने कुछ ही घंटे पहले आखिरी बार देख लेने का जिक्र किया था। उसके दोस्तों ने स्टेटस में लिखे वाक्य को लेकर कमेंट भी किया है। पुलिस ने तह तक जाने फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की भी मदद ली। मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

    बताया जा रहा है करतला थानांतर्गत ग्राम बोतली में रायसिंह राठिया निवास करता है। उसकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई। इसके बाद से ही खेती किसानी सहित घर की जवाबदारी उसका 19 वर्षीय पुत्र सांझी लाल राठिया संभाल रहा था। वह रात भोजन उपरांत अपने कमरे में जाकर सो गया।

    सुबह परिजनों की नींद खुली तो सांझी अपने कमरे में नहीं था। परिजन उसके खेती किसानी के काम से जाने की सोच निश्चत थे। परिजनों को उस वक्त झटका लगा, जब कुछ ग्रामीण डोरी तोड़ने जंगल की ओर जा रहे थे। उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटक रही युवक की लाश पर पड़ी।

    ग्रामीणों ने करीब जाकर देखा अपने ही खेत में महुआ पेड़ पर फंदे में लटका था। उसका दाहिना हाथ रस्सी से बंधा नजर आ रहा था। यह रस्सी भुजा से होकर ऊपर पेड़ पर बंधी थी। जिसे देखने से हत्या कर शव लटकाना प्रतीत हो रहा था। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

    सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। मामले की तह तक जाने फॉरेंसिक एक्सपर्ट के अलावा डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। संयुक्त टीम को निरीक्षण उपरांत मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ। खास तो यह है कि पुलिस को निरीक्षण के दौरान मृतक का मोबाइल हाथ लगा है।

    मृतक ने रात करीब 3.30 बजे स्टेटस को अपडेट किया है। बताया जा रहा है कि उसने स्टेटस में आखिरी बार देख लेने का जिक्र किया है। उसके स्टेटस को देखने के बाद दोस्तों ने कमेंट भी किया है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। आगे की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.