Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : 1200 आदिवासी दिल्ली कूच, धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग को लेकर उठी आवाज

    May 23, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    May 23, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj 29 October 2024 Ka Rashifal: मीन राशि को शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे, जानें आज 29 अक्टूबर 2024 का राशिफल
    Featured

    Aaj 29 October 2024 Ka Rashifal: मीन राशि को शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे, जानें आज 29 अक्टूबर 2024 का राशिफल

    News EditorBy News EditorOctober 29, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    29 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज भौम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक वैधृति योग रहेगा।आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज धनतेरस भी मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि:

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज आपको जॉब के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट में पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग आज कोई समारोह कर सकते हैं। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य से संबंधी परेशानी आज दूर होगी आप एनर्जेटिक रहेंगे।

    शुभ रंग- सिल्वर

    शुभ अंक- 8

    वृष राशि:

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आप व्यस्त हो सकते हैं। आज संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आज का दिन आपके लिए संतोषजनक होगा। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है।

    शुभ रंग- लाल

    शुभ अंक- 3

    मिथुन राशि:

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप में चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा। रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।

    शुभ रंग- सफेद

    शुभ अंक- 9

    कर्क राशि:

    आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी।

    शुभ रंग- पिच

    शुभ अंक- 6

    सिंह राशि:

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। दूसरों की भावनाएं समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज अपनी भाषा में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। नया काम शुरू होने से आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपको लेन-देन में फायदा होगा। आपकी संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा होगा। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का साथ मिलने आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। उलझी हुई स्थितियां सुलझ जाएगी।

    शुभ रंग- लाल

    शुभ अंक- 4

    कन्या राशि:

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। करियर के क्षेत्र में भी आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं।

    शुभ रंग- पीला

    शुभ अंक- 3

    तुला राशि:

    आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कंट्रोल रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको मेडिटेशन की आदत डालनी चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आपको बचना चाहिए।

    शुभ रंग- हरा

    शुभ अंक- 7

    वृश्चिक राशि:

    आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। परिवार के कामों में आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

    शुभ रंग- लाल

    शुभ अंक- 5

    धनु राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी फलों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।

    शुभ रंग- गुलाबी

    शुभ अंक- 8

    मकर राशि:

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे, रिश्तों में मिठास आएगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे।

    शुभ रंग- बैंगनी

    शुभ अंक- 1

    कुंभ राशि:

    आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज करियर में आपको… कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। महिलाएं बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएंगी।

    शुभ रंग- पीला

    शुभ अंक- 8

    मीन राशि:

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी।

    शुभ रंग- आसमानी

    शुभ अंक- 2

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : 1200 आदिवासी दिल्ली कूच, धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग को लेकर उठी आवाज

    May 23, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    May 23, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 23, 2026

    कोरबा जिले को मिली आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, घटनास्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच होगी और अधिक प्रभावी

    May 23, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर की गई कार्रवाई, 01 जेसीबी मशीन, 3 हाईवा और 04 ट्रैक्टर जब्त

    May 23, 2026

    करही गोलीकांड का खुलासा : “ऑपरेशन हंट” के तहत पुलिस की बड़ी सफलता

    May 23, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG NEWS : 1200 आदिवासी दिल्ली कूच, धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग को लेकर उठी आवाज

    May 23, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    May 23, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 23, 2026

    कोरबा जिले को मिली आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, घटनास्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच होगी और अधिक प्रभावी

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.