Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026

    रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    October 5, 2026

    CG Crime News : खजाने की तलाश! नदी किनारे संदिग्ध गतिविधियां देख ग्रामीण पहुंचे, मची भगदड़

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 02 अप्रैल 2024: आज शीतला अष्टमी के दिन इन राशि के जातकों का जागेगा सौभाग्य, बन जाएंगे सभी बिगड़े काज, दूर होगी हर बाधा
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 02 अप्रैल 2024: आज शीतला अष्टमी के दिन इन राशि के जातकों का जागेगा सौभाग्य, बन जाएंगे सभी बिगड़े काज, दूर होगी हर बाधा

    News EditorBy News EditorApril 2, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 35 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शीतलाष्टमी और कालाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। कोई पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा जिससे आप अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खुद पर तनाव हावी न होने दें। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है।

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाल है। आज आपका दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे पूरा करने के लिए आपको खुशी होगी। आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना, आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही प्लानिंग को साकार करने का अवसर मिलेगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। आज कामकाज ज्यादा रहेगा जिसकी वजह से आपको खुद के लिए समय निकल पाना मुश्किल होगा लेकिन काम समय से पूरा होने से आपको खुशी भी होगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए व्यस्ताता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। आज कारोबारी व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी और किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में कोई

    महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। नौकरी में अपना प्रोजेक्ट बेहतर तरीके से पूरा करने से  अधिकारियों के बीच सराहना होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज किसी के साथ बहस में न फंसे।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। किसी भी काम में फोकस रहना बहुत जरूरी है। आज जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। आज आप मानसम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे। आज संकोच में अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर न लें। धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा रहेगा।। क्रिएटिव वर्क में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आप खुद को लेकर कुछ नियम बनाएंगे और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजना के मुताबिक पूरा हो जाएगा। इससे आपको सुकून मिलेगा। आज आपको करियर में मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 8

    कन्या राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे, उनके मन की बातों को समझेंगे। आज बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है| दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे, आज आपको बेहतर महसूस होगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि

    आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। छात्रों की आज पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। अपने रुके कार्य को पूरी मेहनत से आज पूरा कर लेंगे। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा, साथ ही बच्चों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। बॉस आपकी मेहनत से खुश होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किस्मत का पूरापूरा सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 8

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ को लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल भी जाएंगे, जहां काफी खुश नजर आएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्तदुरुस्त रहेगा। मानसिक रूप से फिट रहेंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 5

    धनु राशि

    आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के प्रमोशन के अच्छे चांस मिलेंगे। आज बेटी के परिक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपकी टेंशन कम होंगी। आपको किसी रिश्तेदार को दिया धन वापस मिल जायेगा। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके आपको भविष्य में फायदा हो सकता है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 7

    मकर राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कोई शुभ समाचार आपको मिलेगा। जिससे पूरा दिन आप ख़ुश रहेंगे। आज धन लाभ के अवसर आपको मिलेंगे। आप उनका फायदा जरुर उठाएंगे। आज आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। आप पिता की जिम्मेदारियां निभाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। आज व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। इस राशि के डिप्लोमा के छात्रों को सफलता तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी। आपके द्वारा सामाजिक विकास में बेहतरी आएगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद
    अनुभूति होगी। आज आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे। आज बड़ों की सलाह मिलेगी, साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। आपको हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचारविमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ सकता है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 7

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आज कोई विशेष निर्णय लेने जा रहे हैं तो उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें, इससे आपको सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी भी काम में बहुत अधिक सोचविचार करने और उसमें समय लगाने से आपकी कार्य क्षमता कम हो सकती है। आज जरूरी काम के संबंध के बारे में विचार करेगे और योजना बनाएंगे। आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी भी खत्म होने के योग हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026

    रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    October 5, 2026

    CG Crime News : खजाने की तलाश! नदी किनारे संदिग्ध गतिविधियां देख ग्रामीण पहुंचे, मची भगदड़

    October 5, 2026

    CG Government Jobs: पटवारी से प्यून तक बदलेगा भर्ती सिस्टम, कर्मचारी चयन मंडल लेगा परीक्षा

    October 5, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक, दिन में तेज धूप करेगी परेशान; रात में बढ़ेगी ठंडक

    October 5, 2026

    CG NEWS : पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026

    रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    October 5, 2026

    CG Crime News : खजाने की तलाश! नदी किनारे संदिग्ध गतिविधियां देख ग्रामीण पहुंचे, मची भगदड़

    October 5, 2026

    CG Government Jobs: पटवारी से प्यून तक बदलेगा भर्ती सिस्टम, कर्मचारी चयन मंडल लेगा परीक्षा

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.