Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 03 July 2024: आज प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ की कृपा से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, हर कार्य से बाधा होगी दूर, सफलता चूमेगी कदम
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 03 July 2024: आज प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ की कृपा से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, हर कार्य से बाधा होगी दूर, सफलता चूमेगी कदम

    News EditorBy News EditorJuly 3, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर समाप्त हो चुकी है, फिलहाल त्रयोदशी तिथि चल रही है। आज पूरे दिन, पूरी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 8 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी सामाजिक समारोह में आपका खास योगदान रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता और व्यवहार कुशलता द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। आज आपको करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से राहत मिलेगी। आज दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और अपने काम से ही मतलब रखें। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस रखना जरूरी है।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 9

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग सरकारी जॉब हैं उन लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। आज बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज सेहत के मामले में सब बेहतर रहेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। स्टूडेंट अपना कीमती समय सोशल मीडिया में खराब न करें, अपनी मेहनत जारी रखेंगे तो सफलता जल्द ही मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज लवमेट से उपहार मिलेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 7

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से चल रही अनबन समाप्त होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है। अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की है, वैसे ही अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, आपके अन्दर नया उत्साह देखने को मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, आज उनके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे, साथ ही कुछ मीठा खाने की डिमांड माता से कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप कार्यों को बेहतरीन तरीके से करेंगे। और महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा। आज किसी धार्मिक संस्था के कार्यों में अपना सहयोग देंगे। आज किसी भी कार्य को अधूरा ना छोड़े। आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें। आज बिजनेस में इनकम बढ़ाने के लिए किए प्रयोग फायदेमंद होंगे। आपका अपने काम के प्रति मेहनत के बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता बढ़ाएगा और आपके रुके हुए काम थोड़े प्रयास से बन जाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आज कोई भी फैसला लेते वक्त किसी अनुभवी व्यक्ति मार्गदर्शन अवश्य ले। आज कारोबार में ऑर्डर पूरा करते समय उलझनें आ सकती हैं, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 7

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कर्म प्रधान बनेगा और आप अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई काम पूरा हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे। आज अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है। मीडिया या फोन द्वारा आपको बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएंगे। आज ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 3

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा और सेवा संबंधी कार्यों में योगदान भी रहेगा। आपके अपने व्यक्तिगत काम भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन पर कार्य करें, सफलता जरुर मिलेगी। आज किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत योजनाएं शेयर ना करें और ना ही किसी से उलझे। नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण आपको ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज का दिन उपलब्धियों वाला है इसका भरपूर उपयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी। आज दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम के प्रति एकाग्र रहेगे। यह समय अपने कार्यों के प्रति फोकस रहने का है। आज कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। आज ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज अचानक धन होगा। घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको उद्देश्य की पूर्ति होगी और अनुभवी लोगों के साथ रहकर भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, सफलता मिलने की खुशी में आप पार्टी करेंगे। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यवसायिक व्यवस्था बेहतर होगी और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और सफल भी रहेगी। आज जॉब में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेने से राहत रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.