Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 06 February 2024: षटतिला एकादशी पर इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 06 February 2024: षटतिला एकादशी पर इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorFebruary 6, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आज षटतिला एकादशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें, नहीं तो कार्य कुछ देर के लिए उलझ सकता है। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज अपने मित्र से मिलने उनके घर जाएंगे। उनसे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी दी जाएंगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता हाथ लगेगी। आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखेंगे। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज में होने वाले किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्ते में और मजबूती आएगी।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि-

    आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी के मदद से पूरा हो जाएगा। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा होगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आप नई कार लेने का मन बनाएंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 6

    कर्क राशि-

    आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम को घर की जरूरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे, जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के सिलसिले से आज किसी जरूरी मिटिंग में हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ रात को घर पर डिनर का आनंद उठाएंगे। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होगा। साथ ही बॉस आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी कर सकते है। बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की कोई बात शेयर करेंगे।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 4

    सिंह राशि-

    आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जाएंगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धनलाभ होगा, साथ ही कोई अच्छा कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा। पहले से बनाई हुई योजनाएं आज पूरी हो जाएंगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। घर की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। छात्र आज अपना पूरा ध्यान अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगाएंगे। अगर किसी बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो आज आप आवेदन कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 9

    कन्या राशि-

    आज का दिन बिजनेस में फायदा दिलाने वाला रहेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को आज आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे है तो उसमे सफलता प्राप्त होगी। आज आप सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। स्थ्य को फिट रखने के लिए ऑयली खाने से बचें। आपकी र्थिक स्थिति में सुधार आएंगा। आज आप ऑनलाइन व्यापार शुरू करने की नई योजना बनाएंगे।

    • शुभ रंग- सिलवर
    • शुभ अंक- 8

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज अचानक आपको आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, जिनसे आपको अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ जाएगा। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 5

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कार्य क्षमता ऑफिस में आपके दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आप बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ कोई कार्य करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। जिससे उनके प्रति आपके मन में और सम्मान बढ़ेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। पुरानी जयजाद से आप आपको लाभ होने की संभावना है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 9

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आपका कॉन्फीडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर आज नए काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आज किसी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। विरोधी आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ाएंगे। आज किसी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श लेना अच्छा रहेगा। लवमेट आज किसी ट्रिप पर ले जाने का वादा करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा काफी मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 8

    मकर राशि-

    आज का दिन ठीक रहेगा। आज ऑफिस के कार्यों को लेकर किसी पर भरोसा न करें। अपना कार्य खुद करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। साथ ही कुछ नया सिखने का मौका मिलेगा। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले शिक्षकों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आया है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएंगी। स्वास्थ अच्छा बनाए रखने के लिए टहलना फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 1

    मीन राशि-

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला हैं। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज अचानक ही आपको वापस मिलेगा। जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज किसी करीबी से फोन पर काफी देर तक बात होगी। आज घर पर ही परिवार वालो के साथ इंज्वाय करेंगे। आर्ट के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी पेंटिंग सबको पसंद आएगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026

    विद्या भारती प्रश्न मंच अकलतरा विभाग स्तरीय अंशिका प्रथम स्थान आने पर प्रांत स्तरीय तात्कालिक भाषण में हिस्सा लेने रवाना हुई अंशिका ऐरन अग्रवाल

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.