Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 06 May 2025: इन 4 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे संकट, पढ़ें राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 06 May 2025: इन 4 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे संकट, पढ़ें राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 6, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    06 May 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 30 मिनट तक तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन पार कल भोर 4 बजकर 6 मिनट पर बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। आज किसी मित्र से मुलाकात, आपको खुशी देगी। आज आप शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे। ऑफिस के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नए विचारों पर काम करेंगे। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    वृष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कामों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपकी समस्या का समाधान निकालेगा। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। भाई के साथ कुछ मामलों को लेकर विचार विमर्श करेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के अच्छा समय बिताएंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना ले। आज किसी भी प्रकार का अनुचित काम आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव और सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान से खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आज विरोधी आपके सामने नतमस्तक होगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 1

    कर्क राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। आज आपकी रूचि अध्यात्म में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप नया काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपका कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप काम के नए टारगेट बनाएंगे। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 9

    सिंह राशि: 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनाएंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नजर आएंगी। आज दूसरों के मामले में दखलंदाजी से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 3

    कन्या राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। बेहतर रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कंफ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज्यादा मुश्किल बना देगा। आज निजी काम में भाई का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 1

    तुला राशि: 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा, आप काम के नए टारगेट बनाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा।

    • शुभ रंग- मैरुन
    • शुभ अंक- 8

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कुछ समय मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किये जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलीयत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि: 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें फायदा होगा। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 3

    मकर राशि:

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भावनाओं का ख्याल रखेंगे। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं, अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करने से आपको आराम मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना रिश्तों में मधुरता लाएगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। लवमेट के साथ आप घूमने जायेंगे। आज

    आपका दांपत्य जीवन शानदार रहेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 4

    मीन राशि: 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कामों में आपकी रुचि हो सकती है। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। मिलजुल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 8
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.