Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CM Sai ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’, छत्तीसगढ़ के हथकरघा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, रैंप पर दिखा नारी सशक्तिकरण

    August 8, 2026

    CG News : सांप के डसने के बाद उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने के लिए उठाया बड़ा जोखिम

    August 8, 2026

    साइबर ठगी का नया तरीका’ पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, संपर्कों से मांगे पैसे

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 08 April 2025: एकादशी के दिन भगवान विष्णु की इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे अटके काम, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 08 April 2025: एकादशी के दिन भगवान विष्णु की इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे अटके काम, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorApril 8, 2025Updated:April 8, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    08 April 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 38 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा लग जायेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है, चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 1

    वृष राशि: 

    आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छे ऑफर्स मिलेंगे और अधिक से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और वह आज अपने बिजनेस को काफी विस्तृत करेंगी। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत फील करेंगे। काम में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे सामना करने में सफल होंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि:

    आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। बुक सेलर्स के लिए आज का दिन बेहद ही लाभकारी रहेगा, बुक्स की सेल ज्यादा ही बढ़ेगी। बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत के हिसाब से आज आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। नवविवाहित दम्पति आज मंदिर भगवान के दर्शन के लिये जायेंगे, भगवान से अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    कर्क राशि: 

    आज का दिन आपके अच्छा रहने वाला है। आज का दिन माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नया पद मिलेगा। आज आप दूसरों की समस्याओं निवारण करेंगे। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि: 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपना टाइम आज बच्चों को पढ़ाने में स्पेंड करेंगे, बच्चे खुश नज़र आएंगे। मित्र को उसके जीवन में चल रही समस्याओं से बचने के लिए आप उसको सलाह देंगे जिससे उसका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य ले लें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 5

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। फुटबॉल खेल रही महिलाओं को आज शानदार जीत मिलेगी, जिससे उनको अवार्ड दिया जायेगा। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। आपका फ्रेंड आपसे जरुरी सामान की डिमांड कर सकते हैं, आप भी उनको निराश नहीं करेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ ज्यादा बढ़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आप नए काम पर सोच विचार कर सकते है जिससे आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपसी रिश्ता मज़बूत होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए है। बच्चे अपने जरुरत का सामान आपसे मांग सकते है। शिक्षकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने से मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कुछ दिन के लिए कैंसिल करना पड़ सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को आज उनके कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी जिसका लाभ उनको खेल के मैदान में मिलेगा। आज आप बुजुर्गों के साथ समय बितायेंगे। लेखकों को आज उनके किसी कविता के लिए सम्मानित किया जायेगा। संतान पक्ष से आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। किसी नए रोचक पर्सन से मुलाकात होगी।

    • शुभ रंग- मरून
    • शुभ अंक- 6

    धनु राशि: 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों के द्वारा सम्मानित लिया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। भाई बहन के रिश्तों में आज ज्यादा प्यार बढ़ेगा, मिलकर काम करेंगे। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास सफल होंगे, बिजनेस काफी तरक्की करेगा। पौष्टिक भोजन करे जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। घुटनों सम्बन्धी समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 5

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी, लेकिन आप इनसे निपटने में सफल होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा, जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। आज आप नया वाहन लेने का विचार करेंगे। ज्वेलरी शॉप वालो की आज अधिक सेल होगी और अधिक लाभ होगा। माता जी आपके काम में हेल्प करेंगी आपको काफी आराम रहेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उम्मीद को कायम करेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 9

    मीन राशि: 

    आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आज आप बिजी रहेंगे, जिससे घर देर से पहुंचेंगे। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका इम्प्रैशन लोगों पर साफ दिखेगा। आपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आपको और मेहनत करने की जरुरत है। आपको फालतू के खर्चों को कम करना चाहिए जिससे परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहे। दादा- दादी का समय बच्चों को कहानियाँ सुनकर बीतेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CM Sai ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’, छत्तीसगढ़ के हथकरघा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, रैंप पर दिखा नारी सशक्तिकरण

    August 8, 2026

    CG News : सांप के डसने के बाद उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने के लिए उठाया बड़ा जोखिम

    August 8, 2026

    साइबर ठगी का नया तरीका’ पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, संपर्कों से मांगे पैसे

    August 8, 2026

    कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तीन और मगरमच्छ दिखने के दावे से बढ़ी चिंता

    August 8, 2026

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CM Sai ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’, छत्तीसगढ़ के हथकरघा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, रैंप पर दिखा नारी सशक्तिकरण

    August 8, 2026

    CG News : सांप के डसने के बाद उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने के लिए उठाया बड़ा जोखिम

    August 8, 2026

    साइबर ठगी का नया तरीका’ पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, संपर्कों से मांगे पैसे

    August 8, 2026

    कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तीन और मगरमच्छ दिखने के दावे से बढ़ी चिंता

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.