Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News: भैंसमा ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश, ताला तोड़कर लॉकर तक पहुंचा आरोपी

    August 18, 2026

    CG Railway Update : सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रियों को झटका, 18 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    August 18, 2026

    Chhattisgarh Smart Meter : मीटर रीडिंग की परेशानी होगी कम, डिजिटल तरीके से मिलेगी खपत की जानकारी

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 08 May 2024: आज वैशाख अमावस्या के दिन खुलेगा इन राशियों का भाग्य, धन-दौलत का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी तकदीर में क्या लिखा है?
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 08 May 2024: आज वैशाख अमावस्या के दिन खुलेगा इन राशियों का भाग्य, धन-दौलत का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी तकदीर में क्या लिखा है?

    News EditorBy News EditorMay 8, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, उसके बाद वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान-दान की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होगा आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 2

    वृष राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाए रखें।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 7

    मिथुन राशि 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नई तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में

    इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है। अचानक हुये धन लाभ से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    • शुभ रंग- आसमानी
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी शिकायत कर सकता है। आपको अपनी हर चीज परफेक्ट रखनी चाहिए चाहे वो कोई भी काम हो। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि  

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन पसंदीदा काम करके गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 5

    कन्या राशि

    आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। जिससे दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप परिवार वालों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। आपको काम में कुछ नए लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 8

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जाएगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आपको माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि 

    आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 7

    मकर राशि 

    आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठाएंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News: भैंसमा ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश, ताला तोड़कर लॉकर तक पहुंचा आरोपी

    August 18, 2026

    CG Railway Update : सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रियों को झटका, 18 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    August 18, 2026

    Chhattisgarh Smart Meter : मीटर रीडिंग की परेशानी होगी कम, डिजिटल तरीके से मिलेगी खपत की जानकारी

    August 18, 2026

    Ambikapur Crime: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ संदिग्ध हरकत, ऑटो चालक पर नशे में होने का आरोप

    August 18, 2026

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News: भैंसमा ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश, ताला तोड़कर लॉकर तक पहुंचा आरोपी

    August 18, 2026

    CG Railway Update : सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रियों को झटका, 18 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    August 18, 2026

    Chhattisgarh Smart Meter : मीटर रीडिंग की परेशानी होगी कम, डिजिटल तरीके से मिलेगी खपत की जानकारी

    August 18, 2026

    Ambikapur Crime: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ संदिग्ध हरकत, ऑटो चालक पर नशे में होने का आरोप

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.