Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 08 May 2025: आज गुरुवार और मोहिनी एकादशी का शुभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी-नारायण की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 08 May 2025: आज गुरुवार और मोहिनी एकादशी का शुभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी-नारायण की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 8, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    08 May 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 7 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज पारिवारिक रिश्ते में गहराई और अपनापन आपको महसूस होगा। किसी कारण से पिताजी आपको नई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे आप पूरी तरह निभाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। आज साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान दें। रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी होगी। आज भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको बेहतर सलाह देंगे। किसी काम में जल्दबाजी नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जाएगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    वृष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आपको बड़ी खुशखबरी भी मिलने वाली है। आज अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना और अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त होना आपको सफलता देगा। आज कुछ नजदीकी यात्रा होने के योग भी बन रहे हैं। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेंगी। आज बिजनेस संबंधी ज्यादातर काम ठीक से पूरे हो जाएंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 7

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी विशेष आयोजन में जाने का मौका मिलेगा और नई जानकारियां सीखने को मिलेगी। आज खर्चो की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। आज बच्चों का परिणाम देखकर मन में तसल्ली रहेगी। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। आज आपको यह ध्यान रखना होगा कि नकारात्मक विचार आपके मनोबल को कमजोर कर सकते हैं। आज पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि: 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी सूझबूझ और विवेक से समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी। आज ऑनलाइन शॉपिंग और मस्ती वाली गतिविधियों में समय बीतेगा। आज आपको किसी निकट संबंधी के घर जाने का मौका मिलेगा। आज अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपका खुद का महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। आज बच्चों की गतिविधियों और संगति पर कड़ी नजर रखेंगे। आज कारोबार सम्बन्धी फैसले जल्दबाजी में न लें। आज किसी भी नई कार्य संबंधी योजनाएं बनाते समय उसके सभी पहलुओं पर उचित विचार विमर्श करेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 9

    सिंह राशि: 

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज परिवार संबंधी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होगा और इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। आज मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय बीतेगा। आज आपके बच्चे नकारात्मक गतिविधियों और संगति से दूरी बनाकर रखेंगे। आज व्यावसायिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। आज बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ समस्याएं डाल सकता है। आज कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि: 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कार्यवाही में सफलता मिलेगी। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। आज घर के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से घर का वातावरण उत्सव जैसा होगा। इस समय काम करने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है, कारोबारी गतिविधियां अच्छी रहेंगी। आज नौकरी में जिम्मेदारी पर गंभीरता से ध्यान दें। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता मिल जाएगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 5

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। आज कारोबार में आपको फायदा होगा। इस राशि के बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है। आज सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। आज सेहत अच्छी रहेगी। आज आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि: 

    आज  का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 2

    मकर राशि: 

    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, लेकिन पढ़ाई में अभी और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को

    मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के रिश्तों में सुधार आएगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरे हो जाएंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जाएगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को डेकोरेट करवाने का विचार कर सकते हैं, घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज दोस्त आपसे मिलने घर आयेंगे, जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी निजी समस्या सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका काम अच्छा चलेगा। आपको किसी काम में मदद की जरूरत रहेगी, इस मामले में दोस्त से सलाह मिल सकती है। पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं । कामकाज निपटाने के नए तरीके भी आपको मिलेंगे। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.