Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस का बड़ा कदम, फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

    October 15, 2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    October 15, 2026

    CG News : अजगर के मुंह में मिली कैंसर जैसी गांठ, डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की सर्जरी कर बचाई जान

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 11 January 2025: इन राशियों पर रहेंगी शनिदेव की विशेष कृपा, जीवन में होगी खुशियों की दस्तक, जानें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 11 January 2025: इन राशियों पर रहेंगी शनिदेव की विशेष कृपा, जीवन में होगी खुशियों की दस्तक, जानें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorJanuary 11, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    11 January 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी जो कि कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होगा आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 2

    वृष राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वे जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज नया काम शुरू करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूरलेना चाहिए। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाये रखें।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 7

    मिथुन राशि: 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नई तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में

    इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे। जो लोग संगीत या गायन से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है। अचानक हुये धन लाभ से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नएलोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कलिग आपकी शिकायत कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि: 

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन पसंदीदा काम करके गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 5

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। जिससे दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप परिवार वालों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। आपको काम में कुछ नएलोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 8

    तुला राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जाएगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की के नएअवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि: 

    आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 7

    मकर राशि: 

    आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि: 

    आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस का बड़ा कदम, फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

    October 15, 2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    October 15, 2026

    CG News : अजगर के मुंह में मिली कैंसर जैसी गांठ, डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की सर्जरी कर बचाई जान

    October 15, 2026

    असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों पर कोरबा पुलिस की लगातार कठोर कार्यवाही जारी

    October 15, 2026

    विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 15, 2026

    CG News : निलंबित IPS रतन लाल डांगी के मामले में नया मोड़, आरोप-पत्र जारी’ पीड़िता की आपत्ति पर बदला जांच अधिकारी

    October 15, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस का बड़ा कदम, फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

    October 15, 2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    October 15, 2026

    CG News : अजगर के मुंह में मिली कैंसर जैसी गांठ, डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे की सर्जरी कर बचाई जान

    October 15, 2026

    असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों पर कोरबा पुलिस की लगातार कठोर कार्यवाही जारी

    October 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.