Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BREAKING NEWS : 4 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, CCTV बंद और मोबाइल डेटा डिलीट होने से बढ़ा रहस्य

    August 18, 2026

    CG News: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

    August 18, 2026

    CG NEWS : 18 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 11 March 2024: इन राशि वालों की किस्मत में लगेगा चार चांद, रुपयों-पैसों का होगा दोगुना लाभ!
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 11 March 2024: इन राशि वालों की किस्मत में लगेगा चार चांद, रुपयों-पैसों का होगा दोगुना लाभ!

    News EditorBy News EditorMarch 11, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 59 मिनट तक शुभ योग रहेगा, उसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 2 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से आपको काम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी। यदि इस राशि कन्याओं की शादी नहीं हो रही है, या कोई रूकावट आ रही है, तो वह कन्याएं सौभाग्य बिसा यंत्र धारण करें।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का स्पोर्ट मिल सकता है। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको नियमित योग और एक्सरसाइज करना चाहिए।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं रुक सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आएंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति है। आज के दिन मंदिर में मिठाई का दान करें, आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 2

    कन्या राशि-

    आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुए कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। महिलाए आज शॉपिंग पर जाएंगी, जहां वह थोड़ा अधिक पैसा खर्च कर सकती है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 4

    तुला राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कोई नया इन्वेस्टर मिल सकता है, इससे उन्हें काफी फायदा होगा।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 5

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी।

    • शुभ रंग- आसमानी नीला
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा फायदेमंद होगी। आपके काम से कुछ नए लोग जुड़ सकते हैं। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 1

    कुंभ राशि-

    आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। आप बड़े ही खुश नजर आएंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 9

    मीन राशि-

    आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। घर से चंदन का तिलक लागाकर बहार निकालें, आपका काम सही ढंग से पूरा होगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    BREAKING NEWS : 4 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, CCTV बंद और मोबाइल डेटा डिलीट होने से बढ़ा रहस्य

    August 18, 2026

    CG News: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

    August 18, 2026

    CG NEWS : 18 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 18, 2026

    JSSC-CGL Exam : 24 दिन बाद थमा JSSC-CGL छात्रों का आंदोलन, देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन

    August 18, 2026

    CG NEWS : बिना अनुमति कॉलोनी बसाई तो होगी कड़ी कार्रवाई, जेल के साथ लगेगा भारी जुर्माना

    August 18, 2026

    102 एंबुलेंस सेवा द्वारा 10 मिनट इंतजार नही करने का आरोप

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    BREAKING NEWS : 4 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, CCTV बंद और मोबाइल डेटा डिलीट होने से बढ़ा रहस्य

    August 18, 2026

    CG News: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

    August 18, 2026

    CG NEWS : 18 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 18, 2026

    JSSC-CGL Exam : 24 दिन बाद थमा JSSC-CGL छात्रों का आंदोलन, देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.