Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, सभी योजनाएं होंगी पूरी, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, सभी योजनाएं होंगी पूरी, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 11, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    11 May 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज नृसिंह चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। मेहनत, धैर्य और समझदारी से आज रुके हुए काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आज का दिन आपके लिए दिन संतोषजनक साबित होगा। आज रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने के योग है। अपने कॉन्टैक्ट्स पर ध्यान देंगे। आज आपके परिवार में धार्मिक कार्यों की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 2

    वृष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सफलता पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। थोड़ी कोशिश करें तो आपको ज्यादा फायदा होगा। आज महत्वपूर्ण काम निपट सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपको वाहन सुख मिलने के योग बने हुए हैं।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों से भी समय-समय पर मदद मिलेगी। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। आपके रुके हुए काम आज समय रहते पूरे हो जाएंगे। दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकते हैं।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 1

    कर्क राशि: 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलेंगे तो आपको भी रिलैक्स फील होगा। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आज खुद पर उलझन हावी न होने दें इससे आप बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ अंक- 9

    सिंह राशि: 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। कूरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों को आज अच्छा फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। आज कारोबार में कुछ नया और अच्छा करने का मन करेगा। आज किसी फैसले या स्थिति में तब तक शामिल न हो, जब तक उसे ठीक से समझ न लें।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 2

    कन्या राशि: 

    आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जाएंगे। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, आपको ऐसा करके अच्छा लगेगा। आज किसी बचपन के मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, आप पुरानी बातों पर चर्चा करेंगे। आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 6

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आपके सभी काम सुचारु रूप से पूरे होते जाएंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। किसी मनोरंजक स्थान की सैर करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। ऑफिस के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलने से आपका जरूरी काम बन जाएगा। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको घुटनों सम्बन्धी समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ अंक- 7

    धनु राशि: 

    आज के दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। आज आप घर पर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज ऑफिस के किसी कार्य वश आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। समझपूर्ण व्यवहार से आप परिवार की एकता को बरकार रखने में कामयाब होंगे। आपका सकारात्मक रवैया और पक्का आत्मविश्वास आपको आर्थिक सफलता की ओर ले जाएगा।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 9

    मकर राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।

    1. शुभ रंग- नारंगी
    2. शुभ अंक- 3

    कुंभ राशि: 

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से न जाने दें, छोटा चांस भी आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 1

    मीन राशि: 

    आज आपका दिन उमंग से भरा रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है किस्मत का साथ मिल जाएगा। पिछले कुछ समय से जिनसे आपकी अनबन चल रही है, वह आज दूर हो जाएगी। आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिल सकती है। दिनभर आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। आज जो जिम्मेदारी आपको मिले, उसे स्वीकार करें।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 5
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026

    CG NEWS : 50 आवारा मवेशियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- फसल बर्बाद हुई तो अब साहब के दरवाजे बांधेंगे

    August 13, 2026

    रायपुर के बाद अब दुर्ग या बिलासपुर की बारी’ 15 अगस्त को CM Sai’ कर सकते हैं कमिश्नरेट सिस्टम का ऐलान

    August 13, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.