Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 12 February 2025: माघ पूर्णिमा के दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, सभी दुख होंगे दूर, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 12 February 2025: माघ पूर्णिमा के दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, सभी दुख होंगे दूर, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorFebruary 12, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    12 February 2025 Ka Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज माघी पूर्णिमा है। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 7

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से चल रही अनबन खत्म होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- पिंक
    2. शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता तथा व्यवहार कुशलता द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। आज आपको करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से राहत मिलेगी। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।

    1. शुभ रंग- पर्पल
    2. शुभ अंक- 9

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी क्षेत्रों सेवारत हैं उन लोगों को बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 8

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप कार्यों को बेहतरीन तरीके से करेंगे तथा महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा। आज किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में भी उचित समय बीतेगा। आज किसी भी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़। आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से भी खुद को दूर ही रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 2

    कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता बढ़ाएगा और आपके रुके हुए काम थोड़े प्रयास से बन जाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आज बेकार की गतिविधियों में समय बिताना आपके महत्वपूर्ण कार्य में समस्या बन सकता है। अच्छे रिजल्ट के लिए किसी का मार्गदर्शन अवश्य लें। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। मां लक्ष्मी आप पर आज कृपा बरसा सकती हैं।

    1. शुभ रंग- पीच
    2. शुभ अंक- 7

    तुला राशि- 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती हैं। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, आज उनका वक्त अच्छा साबित हो सकता है।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 3

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन का भरपूर उपयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी। आज दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। यह समय अपने कार्यों के प्रति फोकस रहने का है। आज आप कुछ समय एकांत, ध्यान आदि में जरूर बिताएंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

    1. शुभ रंग- मैरून
    2. शुभ अंक- 8

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अनुभवी लोगों के साथ रहकर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज दौड़-धूप की अधिकता रहेगी परंतु सफलता मिलने की खुशी में आपके ऊपर थकान हावी नहीं होगी। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। व्यवसायिक व्यवस्था बेहतर

    होगी तथा कर्मचारियों का भरपूर सहयोग बना रहेगा।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन कर्म प्रधान बनेगा और आप अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित काम हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे। वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

    1. शुभ रंग- ओरेंज
    2. शुभ अंक- 4

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। आपके अपने व्यक्तिगत काम भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। आज किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत योजनाएं शेयर न करें और ना ही किसी तरह की बहस में उलझें। इससे आपका समय ख़राब होगा।

    1. शुभ रंग- सफेद
    2. शुभ अंक- 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, जंगल से SLR-INSAS और BGL लॉन्चर समेत हथियार मिले

    September 22, 2026

    CGPSC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 22, 2026

    Crime News : छात्रा से छेड़खानी केस में बड़ा पुलिस एक्शन, आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, जंगल से SLR-INSAS और BGL लॉन्चर समेत हथियार मिले

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.