Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026

    थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रेलर चालक से लूट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    April 29, 2026

    CG BREAKING : 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स की सूची जारी

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 12 March 2025: बुधवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा खुशियों से भरा, धन-धान्य में भी होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 12 March 2025: बुधवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा खुशियों से भरा, धन-धान्य में भी होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorMarch 12, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    12 March 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 1 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 6 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है, आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरूस्कार भी मिलेंगे। आप अपने जीवनसाथी से मन की बात करेंगे। आप उन्हें कहीं घूमाने भी ले जायेंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, आपकी कंपनी को नेशनल लेवल पर आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे।

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही गलत फहमियां आज दूर हो जायेगी, रिश्ते में और मजबूती बढ़ेगी। आज परिवार वालों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें, सफलता मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। आज आप किसी भी प्रकार का नया फैसला लेने से बचें। कामकाज समय पर निपटाने की कोशिश करें। आज आप घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि- 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के लोगों का लवमेट के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपको सावधानी से अपने सारे काम पूरे करने चाहिए। आज आप जरूरतमंद को वस्त्र दान करेंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 1

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील रहेंगे। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएँ शुरू करना चाह रहे हैं, तो उनकी योजनाएं सफल रहेंगी। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के नौकरी करने वाले लोगों को अपने सहकर्मियों से पूर्ण योगदान प्राप्त होगा, जिससे अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 4

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि वाले स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन प्यार भरा रहेगा। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार देंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज घर के साज-सज्जा में आपका समय बीतेगा। आज बच्चे काफी उत्साहित रहेंगे, इसके आपके चेहरे पर ख़ुशी दिखेगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। किसी अपने से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक खुशी का लाभ होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे। आज आपको दूसरों की मदद करने का मौके मिलेगा। आपके  जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लम्बे समय से चल रहे किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 8

    तुला राशि- 

    आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर बाहर जाएं। जीवनसाथी को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आपके सामने आई समस्याओं को आप आसानी से हल कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जिस भी काम को करेंगे उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। आपके विरोधी आपके काम में अड़चने डाल सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने विरोधियों से दूरियां बनाकर रहें और आज सभी के साथ प्यार से पेश आएं। बदलते मौसम के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आज घर के कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की जरुरत है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    धनु राशि- 

    आज किसी बात को लेकर आपका मन उत्साहित रहेगा। आज आपको सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका वैवाहिक जीवन पहले की अपेक्षा काफी खुशनुमा बना रहेगा। पूरी कोशिश करके आप परिवार वालों की जरूरतों को पूरा करेंगे। इस राशि की महिलाएं सौन्दर्य से संबंधित वस्तुओं पर पैसा खर्च कर सकती है। कुछ लोग फालतू बातचीत में आपका समय खराब कर सकते हैं। अच्छा रहेगा आज आप अपने कार्यों पर ध्यान दें। ऑफिस के काम से कहीं बाहर जा सकते हैं।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 7

    मकर राशि-

    आज आपको व्यापार में अचानक फायदा होगा। आमदनी का नया सोर्स भी मिलेगा। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए बधाई मिलेगी। आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी। अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रख सकते हैं, जो आपके लिए कारगर साबित होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है, जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए है। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि- 

    आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। हो सकता है कि माता-पिता के साथ मंदिर जाने का प्लान भी बनाएं। किसी काम का समाधान आपको मिल सकता है। कार्यों में मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। आपके कामकाज से अधिकारीवर्ग प्रसन्न रहेंगे। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 9

    मीन राशि- 

    आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको बेहतर सलाह मिलेगी। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। आपके कंधों पर एक से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जो आगे चलकर आपके मान-सम्मान में कारगर साबित होंगी। आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से आज आप मिलने जा सकते है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026

    थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रेलर चालक से लूट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    April 29, 2026

    CG BREAKING : 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स की सूची जारी

    April 29, 2026

    CG Board Paper Leak : : पेपर लीक में शामिल शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की तैयारी, जांच कमेटी गठित

    April 29, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ कैबिनेट ने तीन IPS अफसरों को दी राहत, फिर मिलेगा पुराना पद

    April 29, 2026

    CG BREAKING : बाइक निकालने के विवाद में चली लाठियां, तीन लोगों के सिर फूटे

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026

    थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रेलर चालक से लूट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    April 29, 2026

    CG BREAKING : 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स की सूची जारी

    April 29, 2026

    CG Board Paper Leak : : पेपर लीक में शामिल शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की तैयारी, जांच कमेटी गठित

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.