Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 13 March 2024: किन राशि वालों को मिलेगा किस्मत के सितारों का साथ? जानिए आज आपका भाग्य कितना प्रबल रहेगा
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 13 March 2024: किन राशि वालों को मिलेगा किस्मत के सितारों का साथ? जानिए आज आपका भाग्य कितना प्रबल रहेगा

    News EditorBy News EditorMarch 13, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 48 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 24 मिनट तक रवि योग रहने वाला है। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 24 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाए रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन खास रहेगा। सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया है। काम के लिए आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर आपको अपने भाई-बहनों से भी मदद मिल सकती है।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि –

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी तरह की नई प्लानिंग को लेकर आप कोई बड़ा फैसला लें सकते हैं। संतान की ओर से भी आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

    • शुभ रंग- नेवी ब्लू
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि-

    आज किसी काम के लिए आपके मन में कोई विचार आ सकता है। काम अधिक होने से आपका तनाव भी थोड़ा बढ़ सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। ऑफिस के काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। आपसे कुछ गलतियां होने की संभावना हो सकती हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 7

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। आपको पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। इससे आपको काफी फायदा होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 8

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति अच्छी रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स भी आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। इस राशि के बिल्डर्स को किसी नए प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आप खुद को थकान से भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 5

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब हो सकते हैं। किसी जरूरी काम में आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका बढ़ा हुआ मनोबल आपको किसी जरूरी काम में सफलता दिलाएगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजन का मौका मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। अगर आप कुछ सामाजिक मामलों में हाथ बढ़ाएंगे, तो आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलाएगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी । आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन वालों के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। धरती मां को छूकर प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 1

    मीन राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम में हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिए आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

    • शुभ रंग- सिलवर
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026

    Chhattisgarh Voter Registration 2026 : मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, छत्तीसगढ़ में BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    October 11, 2026

    * 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    October 11, 2026

    * *तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की दबिश, 7 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

    October 11, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026

    Chhattisgarh Voter Registration 2026 : मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, छत्तीसगढ़ में BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    October 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.