Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में ‘शराब-मुर्गा पार्टी’ 5 शिक्षक और स्वीपर का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

    August 8, 2026

    CM Sai ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’, छत्तीसगढ़ के हथकरघा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, रैंप पर दिखा नारी सशक्तिकरण

    August 8, 2026

    CG News : सांप के डसने के बाद उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने के लिए उठाया बड़ा जोखिम

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 15 February 2025: शनिवार को इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बन जाएंगे सभी बिगड़े कार्य, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 15 February 2025: शनिवार को इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बन जाएंगे सभी बिगड़े कार्य, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorFebruary 15, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    15 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में सुधार आएगा।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 6

    वृष राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। नवविवाहित दंपति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आएगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि

    आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे, इससे नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा आपका विरोध हो सकता है। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 1

    कर्क राशि 

    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखाना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जाएगा।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 2

    सिंह राशि  

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगे। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बच्चे आज आपसे अपने पढ़ाई की जरूरत का सामान खरीदवा सकते हैं।

    1. शुभ रंग- बैंगनी
    2. शुभ अंक- 3

    कन्या राशि 

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज घर के कामों को करने के बाद फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय व्यतीत करेंगी। आज माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 9

    तुला राशि 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखदर हेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, जीवनसाथी आपके भावनाओं की कद्र करेंगे।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 6

    धनु राशि 

    आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखायेगा। किसी पार्क में परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल होने की संभावना है। पारिवारिक सुख सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से संपर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों को गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने का मन बनाएंगे। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आपके सारे काम सफल रहेंगे।

    1. शुभ रंग- सफेद
    2. शुभ अंक- 8

    मकर राशि

    आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा, मन खुश रहेगा। आपको सब्र रखना होगा। ऑटो मोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जाएंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों से आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। नया बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपके सगे संबंधियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो

    जाएगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

    1. शुभ रंग- मैरुन
    2. शुभ अंक- 3

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते है आपकी माता को खुशी होगी। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको जरूरी बातें पता चल सकती हैं। कुछ नए लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ हो सकती है, जिससे मन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आज आपका खर्चा बढ़ेगा।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में ‘शराब-मुर्गा पार्टी’ 5 शिक्षक और स्वीपर का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

    August 8, 2026

    CM Sai ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’, छत्तीसगढ़ के हथकरघा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, रैंप पर दिखा नारी सशक्तिकरण

    August 8, 2026

    CG News : सांप के डसने के बाद उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने के लिए उठाया बड़ा जोखिम

    August 8, 2026

    साइबर ठगी का नया तरीका’ पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, संपर्कों से मांगे पैसे

    August 8, 2026

    कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तीन और मगरमच्छ दिखने के दावे से बढ़ी चिंता

    August 8, 2026

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में ‘शराब-मुर्गा पार्टी’ 5 शिक्षक और स्वीपर का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

    August 8, 2026

    CM Sai ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’, छत्तीसगढ़ के हथकरघा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, रैंप पर दिखा नारी सशक्तिकरण

    August 8, 2026

    CG News : सांप के डसने के बाद उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने के लिए उठाया बड़ा जोखिम

    August 8, 2026

    साइबर ठगी का नया तरीका’ पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, संपर्कों से मांगे पैसे

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.