Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 16 June 2025: आज ये राशि वाले उलझने से बचें, हो सकता है पार्टनर से बड़ा विवाद; पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 16 June 2025: आज ये राशि वाले उलझने से बचें, हो सकता है पार्टनर से बड़ा विवाद; पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 16, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    16 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11.07 बजे तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 01.14 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज से पंचक शुरू है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज भाग्य आपका साथ देगी। आज साझेदारी में किए गया काम फ़ायदा दिलाने वाला है, लेकिन इसी क्षेत्र से जुड़े लोगों से आज आपको काफी विरोध का सामना करना पड़ेगा। विवादों में उलझने से बचें। पुराने रोग से आज आपको राहत मिलेगी। विवाहितों का आज किसी बात को लेकर पार्टनर से मन-मुटाव हो सकता है। संगीत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। आज कोई पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे किसी काम में आपको मदद मिलेगी।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक-04

    वृष राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपके मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका मिलेगा और आपको इसका फायदा भी होगा। इस राशि के विवाहित आज परिवार संग किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। स्टेशनरी से जुड़े व्यापारियों के हाथ से आज कोई बड़ा फायदा निकल सकता है, इसीलिए आज सतर्क रहकर काम करें। किसी से बात करते समय सरल और सहज भाषा का प्रयोग करें। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकते है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 06

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोग उधार लेने और देने से बचें। मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत करें क्योंकि उनके लिये आपके पास कुछ अच्छी खबर हो सकती है। जो आपके लिये फायदेमंद हो सकती है। इस राशि के लोगों को अपने बेहतर सेहत के लिए मीठे पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप अपने मन को शांत ही रखें। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आप अपने पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 01

    कर्क राशि

    आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में रहेगा। आज किसी नई रचना की शुरुआत करेंगे। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार आयेगा। नई शुरुआत के लिए समय ठीक है। आप जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी मिलेगी। दूर का कोई करीबी आज आपसे मदद का मांग कर सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नए कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। माता-पिता का आर्शीवाद लेकर घर से बाहर निकले।

    • शुभ रंग- लेमन येलो
    • शुभ अंक- 02

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। आज आपको कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर धैर्य के साथ काम करेंगे। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य आज पहले से फिट रहेगा। माता – पिता के साथ आप धार्मिक यात्रा करने का प्लान बना सकते है, जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 08

    कन्या राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम-धंधे में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आज आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है । किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें । आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं । दोनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 09

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। अगर आप नई जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं । इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आज आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। आज किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाने से घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 08

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करें। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा कर लीजिए वरना टीचर्स से आपको डांट पड़ सकती है। आज पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। विवाहित आज जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है।

    • शुभ रंग- नेवी ब्लू
    • शुभ अंक- 06

    धनु राशि

    आज आपकी नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा, जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 06

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम का विरोध करेंगे तो कुछ सहकर्मी आपके पक्ष में भी रहेंगे और कुछ सहकर्मी आपके विपक्ष में रहेंगे। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में बदलाव करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। काली तिल को किसी धार्मिक स्थान पर दान करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 05

    कुम्भ राशि

    अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप एंड डाउन करने में थोड़ी प्रॉब्लम होगी। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय परिवार वालों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं । ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हलका होगा । सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें। इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है उनकी पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी।

    • शुभ रंग- ऑरेंज
    • शुभ अंक- 06

    मीन राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है । कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें।

    • शुभ रंग- नीला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की पहली बैठक संपन्न

    August 11, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से नशे में धुत स्वराज माजदा चालक पकड़ाया, शराबी चालक गिरफ्तार”

    August 11, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.