Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर में मुंबई इंडियंस का धमाकेदार आगमन’ नमकीन खाते दिखे Rohit Sharma’ हार्दिक पांड्या गायब

    May 6, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर सतत निगरानी

    May 6, 2026

    Chhattisgarh News : कैमरे में कैद हुई काली कमाई , ठेकेदार से पैसे लेते दिखे माननीय पार्षद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 19 February 2025: गणेश जी दूर करेंगे इन 4 राशियों के जीवन की विघ्न बाधाएं, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 19 February 2025: गणेश जी दूर करेंगे इन 4 राशियों के जीवन की विघ्न बाधाएं, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

    News EditorBy News EditorFebruary 19, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    19 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे अपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। पारीवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

    1. शुभ रंग- ओरेंज
    2. शुभ अंक- 6

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज इस बात का खास ख्याल रखें कि दूसरों से तभी दोस्ती करें और अपनी बातें शेयर करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नव विवाहितों को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। आज घर में शांति बनी रहेगी।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि 

    आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यों से राहत मिलेगी। आज का आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बीतेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ अंक- 5

    कर्क राशि 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज काम के हिसाब से फल मिलेंगे। जिस बड़े लक्ष्य को पूरा करने की इच्छा है, उससे संबंधित रास्ता मिलेगा। समय का सही इस्तेमाल करके काम पूरा करें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारियां दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    1. शुभ रंग- पीच
    2. शुभ अंक- 4

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो में वाह-वाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 5

    कन्या राशि

    आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी इससे आपका सकारात्मक विचार बनेगा। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोकस बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रूका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 8

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आज अपने काम को आसान तरीके से करने का रास्ता निकाल लेंगे। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएंगे, जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी। जो काम कठिन है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे।

    1. शुभ रंग- पीच
    2. शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आपकी इच्छा शक्ति मजबूत बनी रहेगी। आज आपको अपने अन्दर इगो लेन से बचना होगा। जो बातें आपको बेहतर बनाती हैं, केवल उन पर ध्यान दें और सकारात्मक सोच रखें। आज जितनी पक्की आप योजना बनाएंगे, सफलता मिलने की संभावनाएं उतनी ज्यादा होंगी। बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ अंक- 7

    धनु राशि 

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करियर को बढ़ाने मे किये गये प्रयासों के चलते लाभ होगा। आज अपने प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको ख़ुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे, जिससे उनके काम पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    1. शुभ रंग- पिंक
    2. शुभ अंक- 6

    मकर राशि 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी, आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है, मेहनत के अच्छे परिणाम आपको हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहाँ आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियाँ जल्द ही दूर होंगी।

    1. शुभ रंग- पर्पल
    2. शुभ अंक- 5

    कुंभ राशि 

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। आज परिस्थितियों को ठीक से देखेंगे तो हर एक समस्या को हल कर पाएंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जायेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 6

    मीन राशि 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुये धन लाभ से आज अपनी जरुरत का सामान खरीदेंगे। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता आएगी। आज नकारात्मक विचारों को दूर करके खुद में सुधार करेंगे। आज गुस्से को नियंत्रित करने की कोशिश करें। आज आपको काम की जगह नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढेगा। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- पिंक
    2. शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रायपुर में मुंबई इंडियंस का धमाकेदार आगमन’ नमकीन खाते दिखे Rohit Sharma’ हार्दिक पांड्या गायब

    May 6, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर सतत निगरानी

    May 6, 2026

    Chhattisgarh News : कैमरे में कैद हुई काली कमाई , ठेकेदार से पैसे लेते दिखे माननीय पार्षद

    May 6, 2026

    CG Crime News : दिनदहाड़े आतंक , हाथ में कसाई जैसा चाकू देख भागे राहगीर, घरों के दरवाजे हुए बंद

    May 6, 2026

    CG BREAKING : सरकार का बड़ा फैसला’ प्रशासनिक सर्जरी में 42 IAS अफसर इधर से उधर, नई पोस्टिंग जारी

    May 6, 2026

    CGPSC Scam : हाईकोर्ट सख्त , सीजीपीएससी भर्ती कांड में आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी नामंजूर

    May 6, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    रायपुर में मुंबई इंडियंस का धमाकेदार आगमन’ नमकीन खाते दिखे Rohit Sharma’ हार्दिक पांड्या गायब

    May 6, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर सतत निगरानी

    May 6, 2026

    Chhattisgarh News : कैमरे में कैद हुई काली कमाई , ठेकेदार से पैसे लेते दिखे माननीय पार्षद

    May 6, 2026

    CG Crime News : दिनदहाड़े आतंक , हाथ में कसाई जैसा चाकू देख भागे राहगीर, घरों के दरवाजे हुए बंद

    May 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.