Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PM Modi News : 70 वर्षीय BJP कार्यकर्ता को आया चक्कर, पीएम मोदी ने आगे बढ़कर की मदद

    November 14, 2026

    मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    November 14, 2026

    कोरबा नगर निगम में अधिकारों की खींचतान? आयुक्त ने खड़े करवाए वाहन, महापौर ने हटवाए

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा, कहीं ये आपकी राशि तो नहीं?
    Chhattisgarh

    Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा, कहीं ये आपकी राशि तो नहीं?

    News EditorBy News EditorJuly 21, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए  21 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    1. मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जाएगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

    • लकी रंग – मैरून
    • लकी नंबर – 3

    2. वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आप बोलने की बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बाते पता चल सकती है। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे।  इस राशि के जो लोग कवि हैं आज उनकी किसी कविता की तारीफ हो सकती है। आपका खर्च बढ़ सकता है।

    • लकी रंग – सिल्वर
    • लकी नंबर – 4

    3. मिथुन राशि

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको दूरसंचार से कोई शुभ सूचना मिलेगी, इससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  उनके मन में आज नए विचार आएंगे।  आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अभिनय से जुड़े लोगों को आज इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है।

    • लकी रंग –  सफेद
    • लकी नंबर – 7

    4. कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपसे कोई मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको ऑफिस में किसी काम को लेकर पुरस्कृत किया जाएगा। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    • लकी रंग –  ब्राउन
    • लकी नंबर – 8

    5. सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे। इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को डेकोरेट करवाने का विचार कर सकते हैं, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कोई दोस्त आपसे मिलने घर आएंगे, जिनसे अपनी पर्सनल बाते डिस्कस करेंगे।

    • लकी रंग – पीच
    • लकी नंबर – 6

    6. कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। लवमेट्स साथ में घूमने जाएंगे।

    • लकी रंग –  पर्पल
    • लकी नंबर – 2

    7. तुला राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाए रखना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

    • लकी रंग –  पर्पल
    • लकी नंबर – 5

    8. वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गई कोई योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं।  इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, रुके काम भी पूरा हो जाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।

    • लकी रंग –  गोल्डन
    • लकी नंबर – 4

    9. धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कोई खास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। कोई भी इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की जरूरत है। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा।

    • लकी रंग –  काला
    • लकी नंबर – 6

    10. मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको कैश के लेन-देन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर कोई मेहमान आएंगे, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा।

    • लकी रंग –  गुलाबी
    • लकी नंबर – 1

    11. कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट्स आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनाएंगे। माताएं आज बच्चों को कोई मोरल स्टोरी सुनाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

    • लकी रंग –  लाल
    • लकी नंबर – 7

    12. मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपको कोई मनचाही वस्तु मिलेगी, जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। अपने कार्य  व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा।

    • लकी रंग –  पीला
    • लकी नंबर – 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    PM Modi News : 70 वर्षीय BJP कार्यकर्ता को आया चक्कर, पीएम मोदी ने आगे बढ़कर की मदद

    November 14, 2026

    मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    November 14, 2026

    कोरबा नगर निगम में अधिकारों की खींचतान? आयुक्त ने खड़े करवाए वाहन, महापौर ने हटवाए

    November 14, 2026

    Cancer Medicine Price Cut : कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम, केंद्र सरकार ने 137 दवाओं की कीमतों में की भारी कटौती

    November 14, 2026

    CG School News : सरकारी स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, बाल प्रहरी समिति रखेगी विद्यार्थियों पर नजर

    November 14, 2026

    Korba Breaking: शारदा मोबाइल के संचालक को पुलिस ने पकड़ा, सरगुजा उपभोक्ता फोरम से जारी हुआ था वारंट

    November 14, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    PM Modi News : 70 वर्षीय BJP कार्यकर्ता को आया चक्कर, पीएम मोदी ने आगे बढ़कर की मदद

    November 14, 2026

    मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    November 14, 2026

    कोरबा नगर निगम में अधिकारों की खींचतान? आयुक्त ने खड़े करवाए वाहन, महापौर ने हटवाए

    November 14, 2026

    Cancer Medicine Price Cut : कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम, केंद्र सरकार ने 137 दवाओं की कीमतों में की भारी कटौती

    November 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.