Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 23 January 2025: गुरुवार के दिन खुलेगा इन 3 राशियों की बंद किस्मत का ताला, यहां जानें सभी राशियों का हाल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 23 January 2025: गुरुवार के दिन खुलेगा इन 3 राशियों की बंद किस्मत का ताला, यहां जानें सभी राशियों का हाल

    News EditorBy News EditorJanuary 23, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    23 January 2025 Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 8 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आपके लिए 23 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका कला और साहित्य में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वे आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा । आज आप माता- पिता का खास ख्याल रखेंगे। आपका मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

    1. शुभ रंग- सफेद
    2. शुभ अंक- 1

    वृष राशि 

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाए अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी स्वास्थ्य फिट रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएं, फायदा मिलेगा । धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी । घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा । आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे।

    1. शुभ रंग- ओरेंज
    2. शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि 

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। आज के दिन आप अपनी उर्जा को सही काम में लगायेंगे । जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी परिजन की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 3

    कर्क राशि 

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। आज कार्यों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सर्जनात्मक होंगे। छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे, जिससे पढ़ाई में कम मन लगेगा। परिवार के सभी लोग पार्टी में सम्मिलित होंगे।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 3

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज जीवनसाथी को करियर में सफलता मिलने के योग है । अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें । दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

    1. शुभ रंग- सफेद
    2. शुभ अंक- 5

    कन्या राशि 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप मित्रों के साथ निवेश संबंधी योजना बनाएंगे, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा । आज आपको यदि महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा शख़्स आपसे संपर्क करेगा।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 5

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।

    1. शुभ रंग- पिंक
    2. शुभ अंक- 7

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। घुटनों की समस्यां से आज राहत मिलेगी, जिससे खुद को रिलैक्स फील करेंगे। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है। किसी अच्छे टॉपिक पर लिखना शुरू भी करेंगे।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 8

    धनु राशि

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें । किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजना बनायेंगे । भाई व बहनों में चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

    1. शुभ रंग- पर्पल
    2. शुभ अंक-4

    मकर राशि 

    आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा।
    आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे । धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 1

    कुंभ राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे । आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें । विद्यार्थियों को आज किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा । प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आज आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ अंक- 8

    मीन राशि 

    आज का दिन खुशियाँ लाने वाला है। समाज में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही सफलता मिलेगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। व्यापार में आज ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 5
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026

    President Draupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 22-23 अक्टूबर के कार्यक्रम और सुरक्षा तैयारियों पर नजर

    October 17, 2026

    बिहान योजना से जुड़कर पुष्पा देवी महंत ने घरेलू उत्पादों के निर्माण को बनाया आजीविका का आधार

    October 17, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.