Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident News : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 से अधिक यात्री घायल’ हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

    September 24, 2026

    CG BREAKING : CGBSE 10वीं-12वीं सेकंड मेन परीक्षा के पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

    September 24, 2026

    मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का मूल कारण बताए जाने से किया इनकार

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 23 July 2023: मेष, वृष सहित इन 4 राशियों के लिए शानदार रहेगा दिन, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ, जानें अपना हाल
    Chhattisgarh

    Aaj Ka Rashifal 23 July 2023: मेष, वृष सहित इन 4 राशियों के लिए शानदार रहेगा दिन, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ, जानें अपना हाल

    News EditorBy News EditorJuly 23, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और रविवार का दिन है। आज दोपहर 2 बजकर 16 मिनट तक परिघ योग रहेगा। आज शाम 7 बजकर 57 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर शुक्र सिंह राशि में वक्री हो चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    1. मेष राशि

    आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। अध्ययन और अध्यापन से जुड़े लोगों का दिन आज शानदार रहेगा। आपको जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो आपको पढ़ाने का मौका मिल सकता है। सिविल सेवा करने वाले जातक आज कुछ नया करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आपका व्यापार बढ़ेगा साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने की कोशिश करेंगे।

    • लकी रंग – पीच
    • लकी नंबर – 2

    2. वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की के साथ-साथ इंक्रीमेंट होने के योग हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह के बाद आपको आराम मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में सुंदर तालमेल रहेगा। आनंद पूर्वक दिन बिताएंगे। संतान की तरफ से आपको किसी प्रकार की खुशखबरी मिलेगी जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके घर किसी जरूरी काम से किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।

    • लकी रंग – हरा
    • लकी नंबर – 9

    3. मिथुन राशि

    आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। लेखन बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ ताल-मेल बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। तली-भुनी तथा ऑयली चीजें खाना अवॉयड करें।

    • लकी रंग – ऑरेंज
    • लकी नंबर – 2

    4. कर्क राशि

    आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। छात्र आज किसी खेल-कूद प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। बिजनेस से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ेगी। आप आज कुछ अनुभवी लोगों से मिलेंगे। जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप की आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    • लकी रंग – ब्राउन
    • लकी नंबर – 9

    5. सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। कार्यस्थल पर समझदारी पूर्वक लिए गए फैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। नवविवाहित आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • लकी रंग – गोल्डन
    • लकी नंबर – 2

    6. कन्या राशि

    आज आपका दिन खास रहने वाला है। आपको पैतृक जमीन जायदाद से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको सरकारी क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपने परिवारवालों को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर पर ले जाएंगे। लवमेट्स के लिए बेहतरीन समय है। आपकी आर्थिक

    स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान आप फिजूल खर्च से बचेंगे। कुछ सेविंग्स भी करेंगे, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। छात्र कोई कोर्स ज्वाइन करेंगे जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।

    • लकी रंग – हरा
    • लकी नंबर – 5

    7. तुला राशि

    आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे-संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। बिजनेस में आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोंक-झोंक करने से बचें। छात्र पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    • लकी रंग – ग्रे
    • लकी नंबर – 7

    8. वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपके के लिए लाभ के योग हैं। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने से आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी। आप कोई बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं जिसमें आपको सफलता मिलेगी। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा।

    • लकी रंग – सिल्वर
    • लकी नंबर – 3

    9. धनु राशि

    आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिज़ल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी, रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। आप ऑफिस के कार्यों को समय पूरा करने में सफल होंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • लकी रंग – पीला
    • लकी नंबर – 4

    10. मकर राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी‌। मास-इन-मीडिया कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपकी तालमेल अच्छी बनी रहेगी।  संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी।

    • लकी रंग – काला
    • लकी नंबर – 4

    11. कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के कामकाज बेहतर रहेंगे। मास्टर डिग्री ले रहे हैं तो आपको कैंपस सलेक्शन में अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे युवाओं को उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, साथ में घूमने जाएंगे।

    • लकी रंग – ब्लू
    • लकी नंबर – 5

    12. मीन राशि

    आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर मिलेगा जिससे आपका फ्यूचर सिक्योर होगा।  आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के साथ हंसी-मजाक के साथ दिन बिताएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएंगे।  जिससे आपको लाभ मिलेगा।

    • लकी रंग – मैरून
    • लकी नंबर – 3
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident News : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 से अधिक यात्री घायल’ हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

    September 24, 2026

    CG BREAKING : CGBSE 10वीं-12वीं सेकंड मेन परीक्षा के पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

    September 24, 2026

    मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का मूल कारण बताए जाने से किया इनकार

    September 24, 2026

    थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन

    September 24, 2026

    BJP ने बदली संगठन की जिम्मेदारियां, शिवप्रकाश को 5 राज्यों का दायित्व’ कर्मवीर सिंह को अहम पद

    September 24, 2026

    🔴 अब तक 407 बदमाशों, अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

    September 24, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Accident News : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 से अधिक यात्री घायल’ हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

    September 24, 2026

    CG BREAKING : CGBSE 10वीं-12वीं सेकंड मेन परीक्षा के पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

    September 24, 2026

    मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का मूल कारण बताए जाने से किया इनकार

    September 24, 2026

    थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन

    September 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.