Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 23 March 2025: आज इन राशियों के बदलेंगे ग्रह-नक्षत्र, कारोबारियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 23 March 2025: आज इन राशियों के बदलेंगे ग्रह-नक्षत्र, कारोबारियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorMarch 23, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    23 March 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 59 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 18 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। घर में जल्द ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए आपके पास कॉल आ सकता है। आपको अपनी मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। लवमेट एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखे, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 6

    वृष राशि- 

    आज कारोबार में अचानक आपको फायदा होगा। ऑफिस में आप सबकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने की सोचेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रुकावट के पूरे हो जाएंगे। लवमेट के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। विद्यार्थियों को टीचर्स का सहयोग मिलेगा।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ अंक- 9

    मिथुन राशि- 

    ऑफिस में आज काम अधिक हो सकता है। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपके करियर में अचानक कुछ बदलाव आएंगे। आज आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन खर्चों को लेकर थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    1. शुभ रंग- सफेद
    2. शुभ अंक- 8

    कर्क राशि- 

    आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपका काम सफल होगा। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 9

    सिंह राशि- 

    आज आपको घर की कुछ नई जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आपका मित्र आपको अपने घर पर डिनर के लिए इंवाइट करेगा, जिससे आपकी दोस्ती पहले से और अधिक मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को आज किसी डील से फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपको सरप्राइज दे सकते हैं। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ अंक- 4

    कन्या राशि- 

    आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी खास इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। अगर आप बहुत दिनों से घर का जरूरी काम पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज वो काम पूरा होगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। अभिनय और कला से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 6

    तुला राशि- 

    आज आपका पेपरवर्क पूरा ना होने से किसी काम में कुछ समय लग सकता है। आप अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिए जितना प्रयास करेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनाएंगे। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है। लवमेट आज परिणय सूत्र में बंधने का मन बनाएंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करेंगे, उनके साथ प्लान भी बनाएंगे।

    1. शुभ रंग- नारंगी
    2. शुभ अंक- 7

    वृश्चिक राशि- 

    आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने सभी काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनाएंगे। रचनात्मक

    काम में लगे लोगों को किसी दूसरे व्यक्ति से फायदा होगा। किसी मित्र से अचानक मुलाकात होगी, उनके साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। छात्र कंप्यूटर कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बेहतर परिणाम मिलने वाला है।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 5

    धनु राशि- 

    आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे। ऑफिस में काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा। इस राशि के नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। आप अपने बिजनेस को नई गति देने की कोशिश करेंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगेगा। सिविल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 3

    मकर राशि- 

    आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायेदेमंद रहेगा। रिश्तेदार अपना काम जल्दी पूरा करवाने के लिए आपसे मदद मांग सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट आज किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाएंगे, मीठी नोक-झोक होगी इससे आपके रिश्ते मधुर होंगे।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि- 

    आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आज आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। बिजनेसमैन लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आप किसी नई डील में पैसा लगाने पर विचार करेंगे। आपको किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। लवमेट को उपहार मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिमाण आपके पक्ष में आएगा।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 2

    मीन राशि- 

    आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आपको कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे काम तय समय पर पूरा हो जायेगा। अगर आप नया रोजगार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उससे जुड़ी चीजों को पहले अच्छे से समझ लें। आज के दिन किसी दूसरे के काम में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस महसूस होगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। पहले से लिए गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

    1. शुभ रंग- सफेद
    2. शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – दिव्यांगजन को मिला सहारा, आंखों में दिखी नई उम्मीद

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान

    May 13, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.