Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Human Trafficking : छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नौकरी का लालच देकर बच्चियों को अलीगढ़ ले जाता था गिरोह’ 3 बरामद

    August 17, 2026

    कोरबा में हसदेव का रौद्र रूप, बांगो बांध के 9 गेट खुले’ सीतामणी के कई घरों में घुसा नदी का पानी

    August 17, 2026

    Mini Mata Bango Dam: मिनीमाता जलाशय से बढ़ेगा पानी का डिस्चार्ज, 49,828 क्यूसेक छोड़ा जाएगा; निचले इलाकों में अलर्ट

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorMarch 24, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा

    तिथि लग जाएगी। आज व्रतादि की पूर्णिमा है। आज होलिका दहन भी किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल की सूर्योदय तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पिता की सलाह से आपका बिजनेस बहुत ही अच्छा चलेगा। एक नया कदम उठाएंगे जिसका असर आपके व्यापार और परिवार पर पड़ेगा। आप एक नया बिज़नेस स्टार्ट करेंगे। आपका टीम वर्क से काम बहुत ही आसान होगा, टीम वर्क में ही काम करें। आपको किसी अपने कर्मचारी का सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम आसान होगा। अपने परिजनों से बात करेंगे जिनसे आप फ्यूचर के बारे में बात करेंगे, आपको अच्छे सुझाव मिलेंगे।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 5

    वृष राशि-

    आज आपका दिन आनंदमय रहेगा। अपने काम के प्रति ज्यादा ही ईमानदार रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको सपोर्ट मिलेगा। किसी से उधार लिया धन आज वापस कर देंगे जिससे आपकी टेंशन कम होगी। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, जिससे आप काफी मनोरंजन करेंगे। आपकी माता का आपको बहुत ही सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगे।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। आपके आत्मबल में बढ़ोतरी होगी, अपना हर काम बहुत ही ईमानदारी से करेंगे। काफी दिनों से हो रहे फीवर से आपको छुटकारा मिलेगा आप रिलैक्स फील करेंगे। आप कोई कीमती वस्तु खरीदेंगे। आपका करीबी मित्र आपसे आर्थिक मदद करने के लिए कहेगा आप उसे अपना सहयोग देंगे। इस राशि के जो स्टूडेंट सरकारी जॉब के लिए अप्लाई किये हैं उनके लिए जल्द ही सफलता के योग हैं, अपनी मेहनत जारी रखें।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 8

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आएगा। अपने जीवन में आ रही सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेंगे, आपको जल्द ही सोल्यूशन मिल जायेगा। किसी इवेंट में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जहां आप अपने विचार रखेंगे। आज आपके शत्रु भी आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे, आपसे दोस्ती का हाथ भी बढ़ा सकते हैं। आपके सभी रूके हुए काम पूरे होंगे।

    1. शुभ रंग- मैहरुन
    2. शुभ अंक- 6

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ वाला रहेगा फिर भी आप अपना काम अपनी क्षमता के बल पर अच्छे तरीके से पूरा कर लेंगे। अपने दयालु स्वभाव के कारण किसी चतुर व्यक्ति का शिकार बन सकते हैं, थोड़ा सचेत रहें। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं, अपना काम पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के साथ करें। आज आपके माता- पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी, आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा।

    1. शुभ रंग- केसरिया
    2. शुभ अंक- 4

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर में माता जी आज कोई धार्मिक कार्यक्रम करेंगी, आपको काफ़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने सरल व्यवहार से आप दूसरों के दिलो पर राज करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं उनके लिए बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छे योग हैं, शुरू करने से पहले शुभ महूर्त जरूर देख लें, आपको साल भर लाभ ही लाभ होगा।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 9

    तुला राशि-

    आज आपका दिन बेहद ही उत्सुकतापूर्ण रहेगा। आज वैज्ञानिक लैब में नया परीक्षण होगा, जिससे आम जनता को लाभ मिल सके। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। लवमेट को आज एक-दूसरे को अच्छे से समझने का मौका मिलेगा, उनके बीच रिश्ते और ज्यादा बढ़ेंगे। बिजनेसमैन काफी व्यस्त रहेंगे। अपने बिजनेस में तरक्की के लिए आप नयी तकनीको का सहारा लेंगे, आपको लाभ ही लाभ होगा।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 8

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड करेंगे जिसमे अहम् मुद्दों पर बातचीत होगी। आप को ज्यादा वर्क करना पड़ेगा इसलिए आप अपनी वर्किंग स्पीड मेन्टेन करेंगे। आज साइंस के स्टूडेंट्स का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा, पूरा दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कोई भी काम करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी पड़ेगी। आप बिजनेस के साथ-साथ फैमिली के साथ भी बैलेंस बनाये रखेंगे। क्रोध में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें, पहले काफी सोच विचार कर लें।

    1. शुभ रंग- काला
    2. शुभ अंक- 1

    धनु राशि-

    आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लाया है। आज आपके आस-पास में कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमे आपका परिवार शामिल होगा। आपका व्यापारिक दृष्टिकोण बढ़ेगा, जिससे अपने बिज़नेस को बढ़ाने मे सफल होंगे। आपके दोस्त आपसे कुछ डिमांड करेंगे जिसको पूरा करने में आप सक्षम होंगे। अपना कोई फ्लैट किराये पर देंगे जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य आज बहुत ही अच्छा रहेगा, आप बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेंगे।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 9

    मकर राशि-

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। पास के किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जायेंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी दूसरे राज्य भी जाना पड़ सकता है, जहां आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। इस राशि के जिन महिलाओं को अपना बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छा दिन है। जो लोग रियल स्टेट के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ होगा।

    1. शुभ रंग- गहरा नीला
    2. शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आप लोगों के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा।कोई धार्मिक यात्रा करने जायेंगे। आज आपका कोई मुकदमे से रिलेटेड मामला सॉल्व होगा जिससे आपकी टेंशन कम होगी और आप अपने आप को हल्का महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के आप अपनी डाईट में हरी सब्जियों को add करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय प्रगतिकारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर से निकलते समय सामानों की लिस्ट बनाकर निकले आप बेवजह की शॉपिंग से बचेंगे।

    1. शुभ रंग- पिच
    2. शुभ अंक- 9

    मीन राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी दोनों के बीच में समझौता होगा। आज ऑफिस में बॉस द्वारा पार्टी मिलेगी जिसे सभी लोग एन्जॉय करेंगे। इस राशि की माताएं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठाएंगी। आँखों की समस्या के लिए आप किसी नेत्र विशेषज्ञ को दिखायेंगे। इस राशि वाले छात्रों के लिए फॉर्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। किसी जरूरतमंद को कपड़ो का दान करेंगे।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 5
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Human Trafficking : छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नौकरी का लालच देकर बच्चियों को अलीगढ़ ले जाता था गिरोह’ 3 बरामद

    August 17, 2026

    कोरबा में हसदेव का रौद्र रूप, बांगो बांध के 9 गेट खुले’ सीतामणी के कई घरों में घुसा नदी का पानी

    August 17, 2026

    Mini Mata Bango Dam: मिनीमाता जलाशय से बढ़ेगा पानी का डिस्चार्ज, 49,828 क्यूसेक छोड़ा जाएगा; निचले इलाकों में अलर्ट

    August 17, 2026

    कृष्णा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    * हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वाले दुकान संचालकों के विरुद्ध सिटी कोतवाली और चाम्पा पुलिस की रेड कार्यवाही

    August 17, 2026

    * शहीद वीर जवानों की शहादत को नमन, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया स्मरण

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Human Trafficking : छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नौकरी का लालच देकर बच्चियों को अलीगढ़ ले जाता था गिरोह’ 3 बरामद

    August 17, 2026

    कोरबा में हसदेव का रौद्र रूप, बांगो बांध के 9 गेट खुले’ सीतामणी के कई घरों में घुसा नदी का पानी

    August 17, 2026

    Mini Mata Bango Dam: मिनीमाता जलाशय से बढ़ेगा पानी का डिस्चार्ज, 49,828 क्यूसेक छोड़ा जाएगा; निचले इलाकों में अलर्ट

    August 17, 2026

    कृष्णा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.