Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026

    कटघोरा में सनसनी: पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026

    Chhattisgarh News : शव दफनाने से लेकर प्रार्थना सभा तक पर रोक का प्रस्ताव, प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 25 February 2024: फाल्गुन माह के पहले दिन इन राशियों के सितारे होंगे बुलंदियों पर, यहां जानिए आज आपके भाग्य में क्या लिखा है?
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 25 February 2024: फाल्गुन माह के पहले दिन इन राशियों के सितारे होंगे बुलंदियों पर, यहां जानिए आज आपके भाग्य में क्या लिखा है?

    News EditorBy News EditorFebruary 25, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 8 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर 1 बजकर 24 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आप माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। किसी शुभ काम में नए लोगों से मदद मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे रिश्ते में मजबूती आएगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण काम आज संपन्न हो सकता है। लवमेट आज कही घूमने जाएंगे साथ ही डिनर का भी प्लान बनाएंगे।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आपको कोई नया आइडिया मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शाम को पार्टी करेंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 7

    मिथुन राशि-  

    आज का दिन आपके लिए खुशियोंसे भरा रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो जाएगा। बॉस आपका प्रोत्साहन करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज अपने अनुभवों को किसी के साथ शेयर करेंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 6

    कर्क राशि-

    आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। प्राइवेट नौकरी करने  को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। उचित दिशा में मेहनत करने से आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि-  

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ लगा रहेगा।लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए शाम को बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग कर सकती हैं। किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए। लवमेट अपने रिश्ते के बारे में पेरेंट्स को बताएंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 8

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। किसी काम के लिए की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान मिलेगा। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर मिलेगा। सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे।

    • शुभ रंग- नेवी ब्लू
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज किसी घर के काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है,आप दोस्त की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस करने से बचना चाहिए। बच्चों का मन आज खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। परिवार के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि-  

    आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है। पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी। आज बेवजह की उलझनें जीवन से अपने आप दूर हो जाएंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिलेगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि-  

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर रिश्ते स्थापित होंगे साथ ही घरेलू कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनाएंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे। आप आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 1

    मकर राशि-

    आज का दिन खास पल लेकर आया है। आज बिजनेस में आपको फायदा होगा। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज आप शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। जीवनसाथी से आज उपहार मिलेगा। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में और मजबूती आएगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि-  

    आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज कोई अधूरा काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है,जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। लवमेटस के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे, सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि-  

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। घर पर बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक से मार्गदर्शन मिलेगा। किसी कार्य को पूरा करने में दोस्त की सलाह काम आएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026

    कटघोरा में सनसनी: पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026

    Chhattisgarh News : शव दफनाने से लेकर प्रार्थना सभा तक पर रोक का प्रस्ताव, प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

    October 4, 2026

    हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    October 4, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026

    कटघोरा में सनसनी: पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026

    Chhattisgarh News : शव दफनाने से लेकर प्रार्थना सभा तक पर रोक का प्रस्ताव, प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

    October 4, 2026

    हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.