Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 26 February 2025: आज है महाशिवरात्रि, भोलेनाथ की कृपा से इन राशियों को होगा आकस्मिक धनलाभ और करियर में मिलेगी सफलता, जानिए दैनिक राशिफल
    Chhattisgarh

    Aaj Ka Rashifal 26 February 2025: आज है महाशिवरात्रि, भोलेनाथ की कृपा से इन राशियों को होगा आकस्मिक धनलाभ और करियर में मिलेगी सफलता, जानिए दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorFebruary 26, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    26 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज महाशिवरात्रि है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बनी हुई है। परिवार के लोगों में समझ बढ़ेगी। आज आपके घर पर रिश्तेदार आ सकते हैं। घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। अगर मन में किसी प्रकार की बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनाएंगे, इससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    1. शुभ रंग- काला
    2. शुभ रंग- 2

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जाएगा। काम में आपका कॉन्फिडेंस आपको सफलता दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा, किसी धर्म स्थल पर भी जा सकते हैं। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ रंग- 6

    मिथुन राशि- 

    आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए बदलाव लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आज आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आज ऑफिस में आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ रंग- 7

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं तो आपके के लिए लाभ के योग हैं। आज आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आज आप बिजनेस मीटिंग अटेंड करने दूसरे शहर जा सकते हैं। मीटिंग आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज किसी मामले में आपसे सलाह ली जाएगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ रंग- 3

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में नयापन लाने के लिए जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जाएंगे। आज आप किसी पूरानी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आज आपके अन्दर कार्यों को लेकर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से नई बात सीख सकते हैं।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ रंग- 2

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास बनाये रखें, जिससे मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें। लवमेट से आज सरप्राइज मिलने से, पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ रंग- 8

    तुला राशि- 

    आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से संबंधित आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे। आज आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट और फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात बनते हुए कार्यों में समस्या ला सकती है। आज आप जरूरतमंद लोगों का सहयोग करेंगे, इससे आपको खुशी मिलेगी। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ रंग- 4

    वृश्चिक राशि- 

    आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी‌। मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आज आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

    1. शुभ रंग- काला
    2. शुभ रंग- 4

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है लेकिन अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ रंग- 4

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यों को समय पर पूरा करना अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

    1. शुभ रंग- बैंगनी
    2. शुभ रंग- 7

    कुंभ राशि- 

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कार्यों से आज आपको फायदा होगा। आज समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजनों के आपसी सामजस्य द्वारा घर के किसी समस्या का समाधान निकलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। छात्र आज अपने पढ़ाई के टाइम टेबल में बदलाव करेंगे।

    1. शुभ रंग- सफेद
    2. शुभ रंग- 8

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा, उत्साह के साथ कार्यों को करेंगे तो अवश्य पूरा होगा। आज आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में रहेगी। आज आपके आय में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ रंग- 8
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.