Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    April 15, 2026

    ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक

    April 15, 2026

    Big Revelation Of Online Fraud : मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर ठगी’ 1.11 करोड़ की धोखाधड़ी, 26 आरोपी गिरफ्तार

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 26 November 2024: आज उत्पन्ना एकादशी के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार
    Chhattisgarh

    Aaj Ka Rashifal 26 November 2024: आज उत्पन्ना एकादशी के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार

    News EditorBy News EditorNovember 26, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    26 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 35 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज उत्पन्ना एकदशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन कुछ नया सिखाने वाला है। आज आप किसी अपने पुराने मित्र की सहायता करेंगे। आप दैवीय सहयोग से हर फील्ड में बढ़ेंगे। अपने विरोधियों से विशेष रूप से सावधान रहें। स्टील का बिजनेस सफल रहेगा और अधिक लाभ मिलेगा। आप आज परिवार के साथ ट्रिप पर जायेंगे, जिससे आपको भरपूर आनंद आएगा। नया वाहन खरीदने का विचार अपने पिता से करेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि: 

    आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आएगा। आज टेंशन अधिक रहेगी। रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा। आपका स्नेही स्वभाव होने के कारण आपके सहयोगी लाभ उठाएंगे। बुरी संगतियो से बचना चाहिए क्योंकि आज हानि हो सकती है। आप नया प्लाट खरीदने का मन बनायेंगे । आप किसी दूसरे राज्य के मित्र से अपना व्यापार करेंगे। संयम बनाये रखे और सब्र से काम लेने की जरूरत है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि: 

    आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। नये स्थान पर जाने का योग है। आपकी टेंशन दूर होगी। अपना काम बहुत मेहनत और लगन से करेंगे। बड़ों-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप सफलता को छुएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मेल जोल बढ़ेगा और आपसी प्रेम अधिक होगा। आज बुरी संगति से बचने की जरूरत है। आपका लाभ-व्यय समान रहेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    कर्क राशि: 

    आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। अनावश्यक खर्च से बचे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों की आय बढ़ने की संभावना है। बिजनेस करने वालों कों आज ज्यादा मुनाफा मिलेगा। आप नया मकान खरीद सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। अचानक कोई निर्णय नही लेना होगा क्योकि हानिकारक हो सकता है, किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 7

    सिंह राशि: 

    आज अपने दिन की शुरुआत नये तरीके से करेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है। आपको सर्दी से संबंधित बुखार का सामना करना पड़ेगा जिस से आपको सर्दी से बचना होगा। अधिक भागदौड़ के बावजूद भी आप सकारात्मक रहेंगे और आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आपको विरोधी लोगों से बचना होगा जो आपकी पीठ पीछे विरोध किया करते है वो आपको सफल होने से रोकेंगे।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 5

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, जिससे आपके फाल्लोवर्स बढ़ेंगे। आज राजकीय कामों में सफलता मिलेगी। कोई आपकी मन पसंद वस्तु आपको मिलेगी जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। आज आपको यात्रायें अधिक करनी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गों से समझौता करना पड़ेगा। आप फुल एनर्जी के साथ काम करेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लायेगा। मेहनत करने से सारा काम आपका आसान होता रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग का अच्छा लाभ कमाएंगे। दाम्पत्य जीवन का सुख आनन्द मिलेगा। अपने आराध्य देव की उपासना करने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपको बॉस का दिया हुआ टारगेट पूरा करना होगा। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति आपकी मेहनत से ऑफिस में आपका स्तर ऊंचा होगा। किसी पारिवारिक सदस्य से आपको सहायता मिलेगी। आज आप किसी नये स्थान पर जाएंगे। आज बाहर का मसालेदार खाना खाने से परहेज़ करने की आवश्यकता है,नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आप कोई जरूरत की वस्तु खरीदेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि: 

    आज आपका दिन बहुत ज्यादा ही खुशहाल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक कार्य को करेंगे। परिवार वालों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कैंसिल होने की संभावना है। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको अच्छा वेतन देंगे। निजी संबंधों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 1

    मकर राशि: 

    आज आपको किसी मरीज़ की सेवा करने का मौका मिलेगा। ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। इस महीने आप अपने करियर के प्रति ज्यादा चिंता में रहेंगे, परन्तु यह समय घबराहट का नहीं, अपनी क्षमता पर भरोसा करके आगे बढने का समय है। आप धैर्यवान है इसलिए धैर्य रख के काम को करना होगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि: 

    आज आपका दिन बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। आपको जिंदगी में कोई नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा जो आपकी जिंदगी में नया मोड़ लायेगा। पॉजिटिव सोच बनाये रखें। आपके व्यापार में कोई बाहरी व्यक्ति सहायता करेगा, जिससे आपको काफी लाभ होगा। आज आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट देगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि: 

    आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। प्रॉपर्टी लेने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर से मिलेंगे। रुके हुए कार्यों कों पूरा करने का सही समय है। आज किसी रोचक व्यक्ति के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिल सकता है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    April 15, 2026

    ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक

    April 15, 2026

    Big Revelation Of Online Fraud : मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर ठगी’ 1.11 करोड़ की धोखाधड़ी, 26 आरोपी गिरफ्तार

    April 15, 2026

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित

    April 15, 2026

    Dhan Kharidi Scam : करोड़ों की हेराफेरी उजागर’ धान खरीदी घोटाले में जिम्मेदार अधिकारी पर केस दर्ज

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद

    April 15, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    April 15, 2026

    ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक

    April 15, 2026

    Big Revelation Of Online Fraud : मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर ठगी’ 1.11 करोड़ की धोखाधड़ी, 26 आरोपी गिरफ्तार

    April 15, 2026

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित

    April 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.