Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG High Court : छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती, 56 सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी

    August 20, 2026

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 28 August 2023: सावन के आखिरी सोमवार पर बदलने वाला है इन 5 राशियों का भाग्य, रहेगी शिव जी की विशेष कृपा
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 28 August 2023: सावन के आखिरी सोमवार पर बदलने वाला है इन 5 राशियों का भाग्य, रहेगी शिव जी की विशेष कृपा

    News EditorBy News EditorAugust 28, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज श्रावण शुक्ल की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। आज सावन का आंठवां और आखिरी सोमवार है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका प्रभाव लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करना चाहिए। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

    • लकी रंग –  ब्लू
    • लकी नंबर – 3

    वृष राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपके कार्यों को समय से पूरा करने में सहायक होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    • लकी रंग – हरा
    • लकी नंबर – 2

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे।

    • लकी रंग –  ग्रे
    • लकी नंबर – 4

    कर्क राशि

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता-पिता आपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और उनकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आप नया काम शुरू करने की सोचेंगे, नए कॉन्टैक्ट्स से आपको फायदा हो सकता है। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।

    • लकी रंग – सिल्वर
    • लकी नंबर – 9

    सिंह राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आएगी, जिससे आप अपने धैर्य से निपटने में सफल भी होंगे। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस लाभ कराएंगे। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए है।

    • लकी रंग –  लाल
    • लकी नंबर – 2

    कन्या राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा।  इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। लवमेट्स से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    • लकी रंग –  हरा
    • लकी नंबर – 5

    तुला राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल मिलेगी, परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे, आपकी योजना सफल होगी। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहाने वाला है। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में कुछ वक्त लग सकता है।

    • लकी रंग –  सफेद
    • लकी नंबर – 6

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आएगा, जो उनके करियर के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    • लकी रंग –  पर्पल
    • लकी नंबर – 7

    धनु राशि

    आपका दिन रोज की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। लेखकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आज उनकी कोई बुक पब्लिश होगी।

    • लकी रंग – पीला
    • लकी नंबर – 1

    मकर राशि

    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखकर काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से पहले परिवारवालों की भी राय लेनी चाहिए। इससे पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

    • लकी रंग –  पीच
    • लकी नंबर – 8

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप जिस काम की भी शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अचानक धनलाभ होने से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप परिवार के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से चहल-पहल रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।

    • लकी रंग – ब्लू
    • लकी नंबर – 3

    मीन राशि

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातो से प्रभावित होंगे। बिजनेस के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको सिनियर्स का सहयोग मिलेगा। कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। प्रशासनिक नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए है।

    • लकी रंग –  गुलाबी
    • लकी नंबर – 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG High Court : छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती, 56 सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी

    August 20, 2026

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की जुआ फड़ में रेड कार्यवाही

    August 20, 2026

    CG Accident : कवर्धा से पेंड्रा तक हादसों का सिलसिला, छह लोग प्रभावित’ तीन की मौत, तीन गंभीर

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG High Court : छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती, 56 सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी

    August 20, 2026

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.