Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 28 July 2025: इन राशि के जातकों को हो सकता है अचानक धनलाभ, इन्हें भी मिलेंगे उन्नति के अवसर; पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 28 July 2025: इन राशि के जातकों को हो सकता है अचानक धनलाभ, इन्हें भी मिलेंगे उन्नति के अवसर; पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorJuly 28, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 28 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 54 मिनट तक परिध योग रहेगा। आज शाम 5 बजकर 36 मिनट तक पूर्व-फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 57 मिनट पर मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

    मेष राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, खासकर जिनका इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस है। इस राशि के लेखकों को किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। जीवन साथी के साथ किसी विशेष बात को लेकर चर्चा हो सकती है, जो आपके कंफ्यूजन को दूर करेगी। बच्चे आज खेल–कूद की गतिविधियों में शामिल होंगे, जिससे उनका शारीरिक विकास अच्छे से होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 01

    वृष राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आप किसी काम को नए सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे जिससे आपके कार्य समय से पूरे होते चले जायेंगे। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। आज लंबे समय से फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 05

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा, आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते है। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, आप कोई भी अवसर हाथ से ना जाने दें। आज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आज आपकी रुचि सामाजिक कार्यों में ज्यादा रहेगी और आप किसी संस्था से भी जुड़ सकते हैं।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 03

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा आर्डर मिल सकता है, आप इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। आज आप परिवार की उलझनों को सुलझाने में किसी रिश्तेदार की मदद लें सकते है। आज छात्रों के लिए दिन ठीक है, पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आज लवमेट एक-दूसरे का खास ख्याल रखेंगे, जिससे उनका रिश्ता खूबसूरत बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे काम में मन लगा रहेगा।

    • शुभ रंग- गोल्डेन
    • शुभ अंक- 07

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज सोने-चाँदी के व्यापारियों को बढ़िया लाभ होगा, घर में सुख–सुविधा की बढ़ोतरी होगी। आज आप खुद को रिलैक्स फील करेंगे और घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। आज काम के मामले में कोई व्यक्ति आपसे सलाह मांग सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिये ट्यूशन क्लासेस लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं। आज ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता, लेकिन आपकी ये यात्रा लाभदायक साबित होगी।

    • शुभ रंग- इंडिगो
    • शुभ अंक- 06

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज दिन की शुरुआत आप किसी अच्छी आदत के साथ करेंगे, ये आपकी हेल्थ के लिए फायेदेमंद रहेगी। आज रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं, आस-पास के व्यक्ति आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम समय से पहले निपटा लेंगे, सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। आज शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा, घरेलू कार्यों को पूरा करने में आप उनकी मदद करेंगे।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 08

    तुला राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी, संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी काम में आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, टेस्ट में बेहतर अंक प्राप्त होंगे।

    • शुभ रंग- ब्लू
    • शुभ अंक- 03

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन जीवन में एक नई खुशी का संकेत लायेगा। आज रोजगार में आपको नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर प्राप्त होगा। आज रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आज आप आर्थिक रूप से स्ट्रांग रहेंगे, इंजीनियर्स को आज बड़ा फायदा होगा। आज बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी और इनकम बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे। आज आईआईटी या किसी भी टेक्निकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शिक्षकों का विशेष सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- सी ग्रीन
    • शुभ अंक- 04

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आज आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद रहेगी। आज स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं और अपने कठिन विषयों को समझने के लिये किसी की मदद लेंगे। आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। आपका प्रोजेक्ट समय रहते पूरा हो जायेगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 01

    मकर राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज व्यापारिक दृष्टि से लाभ होगा, लेकिन आप अपने क्लाइंट के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाकर रखें। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे, आप दोस्तों की मदद भी ले सकते हैं। आज सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े व्यक्तियों के लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 09

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज ऑफिस में आपको कुछ ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे और काम भी बेहतर ढंग से चलेगा। आज आपको इनकम के नए स्रोत प्राप्त होंगे। यदि आज आप अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, तो आज इस बारे में परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- स्काई ब्लू
    • शुभ अंक- 02

    मीन राशि

    आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज कुछ मामलों में आप घर के बड़ों की सहायता ले सकते हैं। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। आज लम्बे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें तरोताजा होगी। आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आयेगा, आज आप ज्यादातर कार्य पूरा करने में सफल होंगे। आज का दिन छात्रों को सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    • शुभ रंग- मरून
    • शुभ अंक- 05
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026

    CG NEWS : कोयला घोटाले से मचा हड़कंप ‘एनटीपीसी लिमिटेड’ लारा में सैकड़ों ट्रेलर गायब, जांच शुरू

    May 3, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.