Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : रेलवे ट्रैक पर लोहे का पाइप रखकर साजिश’ राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, जांच में जुटी पुलिस

    August 19, 2026

    19 August 2026 Horoscope : श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आज, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

    August 19, 2026

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 30 August 2023: आज बुलंदियों पर होंगे इन राशियों के सितारे, हर काम में मिलेगी सफलता, धन का होगा लाभ
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 30 August 2023: आज बुलंदियों पर होंगे इन राशियों के सितारे, हर काम में मिलेगी सफलता, धन का होगा लाभ

    News EditorBy News EditorAugust 30, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आज व्रतादि की पूर्णिमा है।  साथ ही आज रक्षाबंधन है। आज रात 8 बजकर 47 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट से रात 9 बजकर 2 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अचानक घर पर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकते है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के बिल्डर्स को आज धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। पहले से बनायी हुई सारी योजनाएं आज पूरी हो जाएंगी। आपको आज किसी दोस्त से सरप्राइज मिल सकता है। स्टूडेंट अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श ले सकते हैं। शिक्षकों के लिए आज का दिन प्रमोशन दिलाने वाला होगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 5

    वृष राशि-  

    आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है । आज दुश्मन आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 4

     मिथुन राशि- 

    आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जाएंगी । परिवार में आज सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमने ले जाने का वादा कर सकते हैं। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। शाम को परिवार के साथ के साथ बात-चित कर के किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 6

    कर्क राशि-  

    आज का दिन आप के लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य हाथ लगेगी। जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी को देखने का प्लान बना सकते है, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज अपनी काबीलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स का काम कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होने वाला है । आज भाई से को मन पसंद उपहार मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि-  

    आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें । बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जाएंगे। दोस्तों की साहयता से कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हो, जिससे आपको दो गुना लाभ होगा। दोस्ती और मजबूत बनेगी। नन्हें मेहमान के आने से घर में पार्टी का आयोजन करेंगे। आज मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 3

    कन्या राशि-  

    आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। करोबार से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    तुला राशि- 

    आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज परिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी। आज परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लागों का आज मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी । माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट्स आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि-  

    आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आज माता-पिता के साथ मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म होगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज सुनहरा मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा  पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। एक-दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 7

    धनु राशि-  

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए आज सफलता मिलना निश्चित है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों की तलाश समाप्त होगी। आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा, परिवार सहित अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। आपके व्यापार को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए ऑयली खाने से दूर रहें । इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही रूकावट आज खत्म हो जाएंगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि-  

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लॉ कर कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, किसी बड़े वकील के यहां इन्टर्न करने का मौका मिलेगा। पेरेंट्स आज बच्चों की जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। जीवनसाथी आपसे किया कोई वादा आज पूरा करेंगे, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करें।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि-  

    अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में आसानी होगी। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय परिवार के साथ बीतेगा | साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है । घर में सुख-शांति बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, देर तक बात करेंगे। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    मीन राशि- 

    आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें। इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढ़ाई में आ रही समस्याएं दूर होगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है । समाजहित में पहले किए गए किसी कार्य के लिए आज आपको सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज काफी हद तक राहत मिलने के आसार हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कहीं रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिलेगा।

    • शुभ रंग-सिल्वर
    • शुभ अंक- 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : रेलवे ट्रैक पर लोहे का पाइप रखकर साजिश’ राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, जांच में जुटी पुलिस

    August 19, 2026

    19 August 2026 Horoscope : श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आज, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

    August 19, 2026

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : रेलवे ट्रैक पर लोहे का पाइप रखकर साजिश’ राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, जांच में जुटी पुलिस

    August 19, 2026

    19 August 2026 Horoscope : श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आज, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

    August 19, 2026

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.