Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: आज के दिन इन 2 राशियों को हो सकता है बड़ा धन लाभ, करियर क्षेत्र में भी दिखेगा सुधार, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: आज के दिन इन 2 राशियों को हो सकता है बड़ा धन लाभ, करियर क्षेत्र में भी दिखेगा सुधार, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorJuly 30, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक सिद्ध योग बना रहेगा। आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री कल्कि जयंती है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

    मेष राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, धन लाभ के नए स्रोत नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, आप से प्रतिस्पर्धा करने वालों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज  आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 09

    वृष राशि

    आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। रोजगार में आपको बड़े मौके मिलेंगे, जिनका लाभ उठाकर आप बढ़िया धन कमायेंगे। किसी सोचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको बढ़िया लाभ मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 07

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन काम में लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। आज आपके किसी काम को पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 02

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज सारा काम आपके हिसाब से होगा, आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। आज  भाई बहनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, बाहर घूमने जायेंगे। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आपके जरूरी कार्य बनेंगे। बड़ों के आशीर्वाद से आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है।

    • शुभ रंग- इंडिगो
    • शुभ अंक- 01

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी, सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। लवमेट एक – दूसरे के साथ अच्छे से टाइम स्पेंड करेंगे।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 08

    कन्या राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके व्यापारिक मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ डिनर करने बाहर जायेंगे इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 03

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। छात्र आज अपनी पढाई पर अच्छे से फोकस करेंगे, सीनियर्स का साथ मिलेगा। कपड़ा व्यापारियों को अधिक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोतरी होगी, परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आज आप अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे, जो आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने जायेंगे उनको बहुत आनंद आएगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 06

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज व्यापार में आपको बढ़िया लाभ मिलेगा। आज नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने से ख़ुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन मिलने के चांस बन रहे हैं। पारिवारिक सुख सौहार्द बना रहेगा, संतान से सुख मिलेगा। समाज में लोगों से अच्छा ताल-मेल बनेगा। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 07

    धनु राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑटोमोबाइल कम्पनी में काम करने वाले व्यक्तियों को आज आर्थिक लाभ होगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, परिवार का सहयोग मिलेगा। आज ससुराल पक्ष से मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आप अनावश्यक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 04

    मकर राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी, कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आप बाहर घूमने जायेंगे और कुछ नए दोस्त बनायेंगे, जो किसी काम में आपकी हेल्प करेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 05

    कुम्भ राशि

    आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज व्यापारिक गतिविधियों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी का फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज आप परिवार के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते है। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। काम के साथ – साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    • शुभ रंग- महरून
    • शुभ अंक- 07

    मीन राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, भौतिक सुख – सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। छात्र आज किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 01
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026

    BREAKING NEWS : अतीक के बेटे अबान का जनाजा भारी भीड़ के बीच रवाना, अंतिम सफर में पहुंचे दोनों भाई

    August 8, 2026

    कोरबा में चोरों का आतंक’ मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर ₹10 हजार ले उड़े, CCTV में दिखे 3 आरोपी

    August 8, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में ‘काला कागज से नोट’ बनाने का फर्जीवाड़ा, 50 हजार की मांग’ मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी दबोचे गए

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026

    BREAKING NEWS : अतीक के बेटे अबान का जनाजा भारी भीड़ के बीच रवाना, अंतिम सफर में पहुंचे दोनों भाई

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.