Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh 77 Trains Cancelled : छत्तीसगढ़ में 77 ट्रेनों के रद्द होने से मुसाफिर परेशान, गर्मी की छुट्टियों में यात्रा का मजा हुआ किरकिरा

    May 14, 2026

    CG Heatwave Alert : लू से झुलसेगा छत्तीसगढ़ , 16 मई से तापमान में भारी उछाल की आशंका

    May 14, 2026

    महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: 29 अगस्त का दैनिक राशिफल, जानें किन राशियों के लिए लाभदायी रहेगा दिन
    Featured

    Aaj Ka Rashifal: 29 अगस्त का दैनिक राशिफल, जानें किन राशियों के लिए लाभदायी रहेगा दिन

    News EditorBy News EditorAugust 29, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 19 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 41 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज जया एकादशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन लाभ होने से परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकते हैं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग आज भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज आपको मिलने वाले प्रेम और सम्मान अन्य दिन की अपेक्षा अधिक मिलेगा।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 8

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। टूर एंड ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार आपसी नज़दीकियां बढ़ाएगा। आज अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे। आज घर में धार्मिक कार्यक्रम करा सकते हैं। आज स्वास्थ के लिहाज से आप फिट रहेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। व्यापार बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करेंगे। कोई भी छोटा बड़ा फैसला लेते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, आज किसी को दिए पैसे की वापसी भी हो सकती है। आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 7

    कर्क राशि-

    लेखकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज इन्हें अपने लेखन शैली से जीवन में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने परिवार के किसी सदस्यों से नये वस्त्रों की मिल सकते हैं। आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है, साथ ही जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। किसी भी कामों को पूरा करने के लिए आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    सिंह राशि-

    आज व्यस्तता के साथ गुजरेगा फिर भी आपको यह सोचकर अच्छा लगेगा कि आज आपने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। इसके साथ ही आप घर वापस आकर अगले दिन के लिए टारगेट सेट करेंगे साथ ही आप अगर घरों में कोई परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते है तो आपके लिए अच्छा दिन है। बिजनेसमैन के लिए भी आज का दिन शुभ है। इस राशि के लोगों का झुकाव आज अपने परिवारजनों के प्रति होगा। पारिवारिक कलह से आज मुक्त होंगे। आज आप लोगों से मिलने पर साकारात्मक बातों का ही प्रयोग करेंगे।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे ।यदि किसी कारण से कुछ खोने का डर है तो आप निश्चिन्त हो जाएँ, ऐसा कुछ नही होने वाला क्युकी आज आपका दिन आपके फेवर में है। आज जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। लवमेट के साथ घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। साथ ही आज ज्यादा तनाव लेने से बचें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 2

    तुला राशि-

    आज आपका दिन रोज से अच्छा रहेगा।आप अपने कामकाजी जीवन से थोड़ा ब्रेक लेकर जीवन साथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। यह आपके अपने रिश्ते को संजोए रखने के लिए आवश्यक कदम होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रखने के लिए कम्युनिकेशन गैप न होनें दें। सबसे बातचीत अवश्य करें। व्यापारिक जीवन में मनचाहा परिणाम मिलेगा व्यवसाय के संबंध में आपके लिए साझेदारी लाभकारी सिद्ध होगी। आप की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज आपको कोई नयी जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज आप मार्किट से कोई मनपसंद सामान खरीदेंगे। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा, आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज दोस्तों और संबंधियों से पूरी मदद मिलेगी। खास काम के सिलसिले में बातचीत भी होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक भी रहेगा। आज कोई सुखद समाचार मिलने से भावनात्मक रूप से आप अपने आपको बढ़िया महसूस करेंगे। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर बिताएंगे। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी नाराजगी दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी । आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।

    • शुभ रंग- महरून
    • शुभ अंक- 2

    मकर राशि-

    आज दिन की शुरूआत अच्छी होगी। इससे परिवार में सामांजस्य बना रहेगा। छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। जिससे करियर में बदलाव आयेगा। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। आपकी सोच में बदलाव आयेगा । यह बदलाव आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। इस राशि की महिलाओं के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये ऑफर मिल सकता है । नियमित खान- पान पर ध्यान देनने की आवश्यकता है। जरुरतमंद को भोजन कराएंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आज पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना कर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्टूडेंट को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 7

    मीन राशि-

    आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज बच्चों का परिणाम देखकर मन में तसल्ली रहेगी। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। आज आपको यह ध्यान रखन होगा कि नकारात्मक विचार आपके मनोबल को कमजोर कर सकते हैं। आपकी मेहनत से आय में इजाफा होगा । इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है। आज आप बेकार के तर्कों से बचें। पहले किए गए किसी निवेश से आज आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा आप अच्छी बचत कर पाएंगे। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आप दोस्तों के साथ आज पार्टी इंजॉय करेंगे। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh 77 Trains Cancelled : छत्तीसगढ़ में 77 ट्रेनों के रद्द होने से मुसाफिर परेशान, गर्मी की छुट्टियों में यात्रा का मजा हुआ किरकिरा

    May 14, 2026

    CG Heatwave Alert : लू से झुलसेगा छत्तीसगढ़ , 16 मई से तापमान में भारी उछाल की आशंका

    May 14, 2026

    महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक

    May 14, 2026

    14 May 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, जानिए अपना राशिफल …

    May 14, 2026

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Chhattisgarh 77 Trains Cancelled : छत्तीसगढ़ में 77 ट्रेनों के रद्द होने से मुसाफिर परेशान, गर्मी की छुट्टियों में यात्रा का मजा हुआ किरकिरा

    May 14, 2026

    CG Heatwave Alert : लू से झुलसेगा छत्तीसगढ़ , 16 मई से तापमान में भारी उछाल की आशंका

    May 14, 2026

    महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक

    May 14, 2026

    14 May 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, जानिए अपना राशिफल …

    May 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.