Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ सरकार से Supreme Court’ ने मांगा जवाब, बिलासपुर जेल में कैदी की मौत पर डीजीपी-गृह सचिव को नोटिस

    July 31, 2026

    CG Weather Update : आज से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश होगी कमजोर, राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में निकली धूप

    July 31, 2026

    31 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातक अपने निर्णय पर रखें भरोसा, जानिए अपना राशिफल

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: 14 सितंबर का दैनिक राशिफल: क्या लाया है आज का दिन खास आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां
    Chhattisgarh

    Aaj Ka Rashifal: 14 सितंबर का दैनिक राशिफल: क्या लाया है आज का दिन खास आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां

    News EditorBy News EditorSeptember 14, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    14 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 33 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा, जिसे पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़े उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज कोई नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाइम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही न करें। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    मिथुन राशि

    आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस बनाकर रखने में कामयाब होंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति से कोई बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। समाज में आपका नाम ऊँचा होगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    कन्या राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि

    आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनो से चल रही किसी के साथ अनबन आज ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन कम होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

     वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, साथ में कहीं घूमने जाएंगे। आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    कुंभ राशि

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगें बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज अधिकतम समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। जिससे मानसिक सुकून मिलेगा और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान दे पाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 7

    मीन राशि

    आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वो आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 1

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ सरकार से Supreme Court’ ने मांगा जवाब, बिलासपुर जेल में कैदी की मौत पर डीजीपी-गृह सचिव को नोटिस

    July 31, 2026

    CG Weather Update : आज से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश होगी कमजोर, राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में निकली धूप

    July 31, 2026

    31 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातक अपने निर्णय पर रखें भरोसा, जानिए अपना राशिफल

    July 31, 2026

    कोरबा में प्रशासन का बड़ा एक्शन’ कथित अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, इलाके में मचा हड़कंप

    July 30, 2026

    CG Weather News : उदंती नदी में भारी बारिश का कहर’ निर्माणाधीन पुल ढहने से बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    July 30, 2026

    अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण

    July 30, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ सरकार से Supreme Court’ ने मांगा जवाब, बिलासपुर जेल में कैदी की मौत पर डीजीपी-गृह सचिव को नोटिस

    July 31, 2026

    CG Weather Update : आज से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश होगी कमजोर, राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में निकली धूप

    July 31, 2026

    31 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातक अपने निर्णय पर रखें भरोसा, जानिए अपना राशिफल

    July 31, 2026

    कोरबा में प्रशासन का बड़ा एक्शन’ कथित अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, इलाके में मचा हड़कंप

    July 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.