Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *थाना उरगा, जिला कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    October 9, 2026

    अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    October 9, 2026

    गरबा, डांडिया एवं दुर्गा पूजा समितियों की बैठक लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj ka Rashifal: मीन और कर्क राशिवालों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, होगी पैसों की बंपर बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन
    Featured

    Aaj ka Rashifal: मीन और कर्क राशिवालों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, होगी पैसों की बंपर बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

    News EditorBy News EditorOctober 22, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    22 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कंद षष्ठी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। जॉब कर रहे लोगों को आज दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे आज एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में ज्यादा मन लगेगा और खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे, घर के सदस्य आपकी बात मानेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से लाभ बना रहेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा, इससे आपका उत्साह बढेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में सफलता मिलेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सर्जनात्मक होंगे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई खास रिश्तेदार आज आपके  बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आपको कार्यों में किसी करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। दादा-दादी के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि-

    आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। रोजमर्रा की जिंदगी में आज कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराने से आपको सुकून मिलेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में भी आपको गुरुजन का मार्गदर्शन मिलने से आसानी होगी, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस ही आपके काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में लगा सकते हैं।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि-

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। अगर  आपको लगता है कि आप दुनिया की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकालेगे और अपने व्यक्तित्व का आकलन करेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है, आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढ़िया मौके मिलने वाले हैं।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि-

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियां बढ़ेगी। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य पाने के लिए शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, यह खुशखबरी आपके जीवन को बदल सकती है। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 8

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखाना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको कामों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका कोई ख़ास काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा।  आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में बिताएंगे। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल मिलाप होगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 3

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज घर के कामों को करने के बाद हाउसवाईव्स फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय बिताएंगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *थाना उरगा, जिला कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    October 9, 2026

    अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    October 9, 2026

    गरबा, डांडिया एवं दुर्गा पूजा समितियों की बैठक लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    October 9, 2026

     *कोरबा पुलिस द्वारा 71 प्रकरणों में जब्त 398.80 लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण* 

    October 9, 2026

    कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात, छात्रावास में मची चीख-पुकार, किसान का मकान क्षतिग्रस्त

    October 9, 2026

    Surajpur Double Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

    October 9, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    *थाना उरगा, जिला कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    October 9, 2026

    अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    October 9, 2026

    गरबा, डांडिया एवं दुर्गा पूजा समितियों की बैठक लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    October 9, 2026

     *कोरबा पुलिस द्वारा 71 प्रकरणों में जब्त 398.80 लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण* 

    October 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.