Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: 10 जनवरी 2025: कैसे बीतेगा आज 12 राशियों का दिन, पढ़ें अपना राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal: 10 जनवरी 2025: कैसे बीतेगा आज 12 राशियों का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

    News EditorBy News EditorJanuary 10, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    10 January 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी। लोग आपसे प्रसन्न रहेगा। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 3

    वृष राशि 

    आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिए दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। दोस्त से मुलाकात करने उनके घर जायेंगे, वे आपको देखकर सरप्राइस महसूस करेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको आज अच्छी खबर मिल सकती है। आज

    आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। इसलिए आज जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नए-नए आइडिया आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि 

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वे किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि 

    आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरूर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि 

    आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 8

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ साझेदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। नविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 4

    धनु राशि 

    आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको बड़ा पद दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पाएंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    मकर राशि 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वे लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में उलझन बनी हुयी है, तो अपने दोस्तों से शेयर करेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। लोग आपसे अच्छा व्यवहार करेंगे। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस के काम करने में आपका मन लगेगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 3

    मीन राशि 

    आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घरवालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज पदोन्नति मिलेगी।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026

    Big Police Action : ‘सायलेंट 777’ ऐप से चल रहा IPL सट्टा, 4 सटोरी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    CG NEWS : विधायक संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद

    May 4, 2026

    Chhattisgarh Job Fair : छत्तीसगढ़ जॉब अलर्ट , 186 पदों के लिए 6 मई को जुटेंगी दिग्गज कंपनियां

    May 4, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026

    Big Police Action : ‘सायलेंट 777’ ऐप से चल रहा IPL सट्टा, 4 सटोरी गिरफ्तार

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.