Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SIM Card Rules 2026 : अपने नाम की SIM किसी और को दी तो होगी कार्रवाई, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना

    September 22, 2026

    घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद

    September 22, 2026

    * 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: 05 फरवरी का दिन क्या खास लाया है सभी के लिए, पढ़ें 12 राशियां
    Featured

    Aaj Ka Rashifal: 05 फरवरी का दिन क्या खास लाया है सभी के लिए, पढ़ें 12 राशियां

    News EditorBy News EditorFebruary 5, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    05 February 2025 Ka Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 19 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 33 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भीष्माष्टमी साथ ही दुर्गाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा। आपके लिए 05 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी। आज आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करेंगे। उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो परिवार वालों की राय भी ले लें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

    वृष राशि: 

    आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। साथ ही आज काम में मन लगेगा। आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर बेहतरीन कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। साथ ही किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको ख़ुशी होगी। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में व्यतीत करेंगे। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बनेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि: 

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज का दिन अनुकूल है लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। घर की व्यवस्था से जुड़ा कार्य संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी खास प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 6

    कर्क राशि: 

    आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे। आज भागदौड़ से राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। आज अपने निजी कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज फालतू उलझने छोड़कर अपने करियर पर ध्यान देंगे। आज नई-नई जानकारियां मिल सकती हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। शादी की बात फाइनल होगी। नवविवाहित दंपति आज कहीं घूमने जाएंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    सिंह राशि: 

    का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे। आज खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कपड़ा कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 8

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में पदोन्नती के अवसर बनेंगे। आज जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और बेहतर बनाएगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। काम करने के तरीकों में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवारवालों के साथ कहीं डीनर का प्लान बनाएंगे। लवमेट घूमने जाएंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 9

    तुला राशि: 

    आज का दिन आज ठीक-ठाक रहेगा। आज करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा। आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा। आज अपना मनोबल मजबूत बनाये रखें, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कंपनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपका चंचल स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ तुरंत लागू करने की भी कोशिश करें। आज आपके खर्चों में अधिकता रहेगी। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    धनु राशि: 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जरूर हासिल करें। इससे आपको सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आएं। अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आज खुद पर कामकाज की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी न लें, वरना उलझ सकते है। आज बच्चों का मार्गदर्शन करना जरूरी है। आज आप परिवार के लिए समय निकालेंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 3

    मकर राशि: 

    आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आज अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। आने वाले दिनों में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को प्रसन्नता होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज जरूरी कार्यों में लोगों का साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खास योजनाएं बनेंगी। आज आप उचित फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापार को लेकर साझेदार से चल रही अनबन समाप्त होगी। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने से मन खुशहाल रहेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    मीन राशि: 

    आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आज आत्मविश्वास बनाए रखने से काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके काम पूरे होने से रिलेक्स महसूस करेंगे। फालतू खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिनको रोक पाना मुश्किल होगा। आज अपना मनोबल बनाए रखें। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    SIM Card Rules 2026 : अपने नाम की SIM किसी और को दी तो होगी कार्रवाई, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना

    September 22, 2026

    घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद

    September 22, 2026

    * 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से आरोपी को राजिम से किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    September 22, 2026

    CG Weather Today : मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, जानें रायपुर का मौसम

    September 22, 2026

    22 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    SIM Card Rules 2026 : अपने नाम की SIM किसी और को दी तो होगी कार्रवाई, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना

    September 22, 2026

    घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद

    September 22, 2026

    * 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से आरोपी को राजिम से किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.