Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : कैदियों के पुनर्वास की नई पहल, बेमेतरा में तैयार हुआ छत्तीसगढ़ का पहला आधुनिक ओपन जेल परिसर

    July 16, 2026

    CG NEWS : पानी से भरे गड्ढे ने ली 3 बच्चों की जान, रेलवे निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

    July 16, 2026

    CG Road Accident : दुर्ग-रायपुर हाईवे बना मौत का रास्ता, खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी’ 2 बच्चों सहित 4 की मौके पर मौत

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 7 July 2023: इन 5 राशियों के लोग आज रहेंगे भाग्यशाली, मां लक्ष्मी के साथ शिव जी करेंगे इन जातकों का कल्याण
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 7 July 2023: इन 5 राशियों के लोग आज रहेंगे भाग्यशाली, मां लक्ष्मी के साथ शिव जी करेंगे इन जातकों का कल्याण

    News EditorBy News EditorJuly 7, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज रात 8 बजकर 29 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 16 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। ये नक्षत्र अपने आप में बहुत-सी वस्तुओं को समा लेने की क्षमता रखता है। इसके अलावा आज पंचक भी चल रहे हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    1. मेष राशि

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इस राशि के c-tet स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज पढ़ाई में आपका मन लगेगा। राजनीति से जुड़े लोग कोई नई कार्य योजना शुरू कर सकते हैं। आप पिता के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं, उनसे आपको अच्छी सलाह मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्य की तारीफ की जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। वाहन लेने की चर्चा अपने परिवारवालों के साथ करेंगे, उनसे आपको पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको काफी हद तक आराम महसूस होगा।

    • लकी रंग – लाल
    • लकी नंबर – 4

    2. वृष राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन होगा, जिससे घर में खुशियां आएंगी। ड्राईफ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। किसी करीबी दोस्त की वजह से आपको अच्छी जॉब मिल सकती है, लेकिन आपको अपनी तरफ से मेहनत जारी रखनी चाहिए। फालतू के खर्चो पर आपको रोक लगाने की आवश्यकता है। लवमेट् शॉपिंग करेंगे, एक दूसरे के लिए उपहार भी लेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आज आप लोगों से जुड़ेंगे। आपका दांपत्य रिश्ता और मजबूत बनेगा।

    • लकी रंग – गुलाबी
    • लकी नंबर – 2

    3. मिथुन राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सिंगर्स का कोई गाना लोग ज्यादा पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में हो रही नोक झोंक आज समाप्त होगी, जिससे आपके परिवार में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग पुराने टॉपिक को न भूलें, इसलिए उनको अभ्यास करते रहना चाहिए। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा, दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें, हो सकता है आज आप पर वर्क लोड ज्यादा हो। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत सफल होगी।

    • लकी रंग – पीच
    • लकी नंबर – 7

    4. कर्क राशि 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आज आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी। नवविवाहित दंपत्ति अपने जीवनसाथी की मनपसंद डिश बनाएंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास घुलेगी। ज्वेलरी के कारोबारियों को आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आपके पिता कोई महत्वपूर्ण कार्य आपको करने को कह सकते हैं। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी।

    • लकी रंग – पीला
    • लकी नंबर – 9

    5. सिंह राशि

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। अपने जीवनसाथी को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें डिनर पर ले जा सकते हैं। आप नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए उत्सुक रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। घर के बड़े-बुजुर्गो को समय से दवाई दें, उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। ब्यूटी पार्लर का कारोबार कर रही महिलाओं को किसी पुराने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

    • लकी रंग – हरा
    • लकी नंबर – 4

    6. कन्या राशि

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।  वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको किसी केस से अच्छा प्रॉफिट होगा। आपको घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको सेल्स में अच्छा मुनाफा होने वाला है। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आज आपको आराम मिलेगा।  आप अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

    • लकी रंग – पर्पल
    • लकी नंबर – 1

    7. तुला राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। लवमेट के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा। दांपत्य रिश्ते में आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। स्पोर्ट्स में रुचि लेने वाले लोग आज अपने सीनियर्स से कुछ महत्वपूर्ण सीखेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है।  वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही रुकावट आज ख़त्म होगी, ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा।

    • लकी रंग – मैरून
    • लकी नंबर – 6

    8. वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज आपके पहल करने से समाप्त होंगी। घर खरीदने का विचार अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति हासिल होगी। मौसम परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों का दिन लाभदायक रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

    • लकी रंग – मैजेंटा
    • लकी नंबर – 9

    9. धनु राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। कई दिनों से घर से दूर रह रहे लोग अपने जीवनसाथी से मिलने का मौका पाएंगे। आपका प्रमोशन किसी अच्छे स्तर पर होने की सम्भावना है | विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद ले सकते हैं। बेकरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से आज आपको छुटकारा मिलेगा, आप अपनेआप को फिट महसूस करेंगे।

    • लकी रंग – ऑरेंज
    • लकी नंबर – 4

    10. मकर राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। व्यापार में लापरवाही से आपको बचना चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति आज शॉपिंग पर जा सकते हैं। आप किसी जरूरी सामान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। ऑफिस में आपके सहयोगी आपका सपोर्ट करेंगे। आप घर की किसी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। राजनीति में आपका दबदबा कायम रहेगा, बड़े अधिकारीयों से आपका अच्छा तालमेल बनेगा। आप कंप्यूटर सीखने का मन बना सकते हैं।

    • लकी रंग – ब्लू
    • लकी नंबर – 5

    11. कुंभ राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बड़ों की राय से कारोबार को और अच्छे से आगे बढ़ाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। गवर्मेंट जॉब कर रहे लोगों का ट्रांसफर जल्द उनकी मनचाही जगह होगा। आंख सम्बंधित समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं।  लवमेट की फ़ोन पर लम्बी बात होगी, आपका रिश्ता और गहरा होगा। ग्रॉसरी का कारोबार कर रहे लोगों का दिन लाभदायक रहेगा।  काफी दिनों से चल रही कोई EMI आज पूरी हो जाएगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • लकी रंग – गोल्डन
    • लकी नंबर – 3

    12. मीन राशि

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कोई नयी बिजनेस डील आपके हाथ लगेगी, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, जीवनसाथी का कार्यों में सहयोग मिलेगा। आपको किसी निर्णय में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। मैकेनिकल इंजीनिरिंग के छात्रों का जल्द किसी अच्छी जगह प्लेसमेंट होगा।  किसी अतिथि के आगमन से घर के माहौल में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। ऑफिस के काम से आज आपको कही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

    • लकी रंग – सिल्वर
    • लकी नंबर – 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : कैदियों के पुनर्वास की नई पहल, बेमेतरा में तैयार हुआ छत्तीसगढ़ का पहला आधुनिक ओपन जेल परिसर

    July 16, 2026

    CG NEWS : पानी से भरे गड्ढे ने ली 3 बच्चों की जान, रेलवे निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

    July 16, 2026

    CG Road Accident : दुर्ग-रायपुर हाईवे बना मौत का रास्ता, खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी’ 2 बच्चों सहित 4 की मौके पर मौत

    July 16, 2026

    Chhattisgarh Legislative Assembly LIVE : विधानसभा में सरकार-विपक्ष आमने-सामने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पर आज होगी अहम चर्चा

    July 16, 2026

    CG NEWS : हंसाने वाला चेहरा हमेशा के लिए हुआ खामोश, कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026’ लागू: अवैध धर्मांतरण पर उम्रकैद और ₹25 लाख तक का जुर्माना, राजपत्र में अधिसूचना जारी

    July 16, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG News : कैदियों के पुनर्वास की नई पहल, बेमेतरा में तैयार हुआ छत्तीसगढ़ का पहला आधुनिक ओपन जेल परिसर

    July 16, 2026

    CG NEWS : पानी से भरे गड्ढे ने ली 3 बच्चों की जान, रेलवे निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

    July 16, 2026

    CG Road Accident : दुर्ग-रायपुर हाईवे बना मौत का रास्ता, खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी’ 2 बच्चों सहित 4 की मौके पर मौत

    July 16, 2026

    Chhattisgarh Legislative Assembly LIVE : विधानसभा में सरकार-विपक्ष आमने-सामने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पर आज होगी अहम चर्चा

    July 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.