Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 8 January 2025: बुधवार के दिन गणपति कृपा से बनेंगे इन 3 राशियों के काम, करियर के क्षेत्र में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 8 January 2025: बुधवार के दिन गणपति कृपा से बनेंगे इन 3 राशियों के काम, करियर के क्षेत्र में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorJanuary 8, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    8 January 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है । नवमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 23 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 30 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। जॉब कर रहे लोगों को आज दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे आज एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में ज्यादा मन लगेगा और खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि: 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से लाभ बना रहेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा, इससे आपका उत्साह बढेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में सफलता मिलेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सर्जनात्मक होंगे।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा । खास रिश्तेदार आज आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि: 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आपको कार्यों में किसी करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। दादा-दादी के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। रोजमर्रा की जिंदगी में… आज कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं.. अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराने से आपको सुकून मिलेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में.. आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में आपको गुरुजन का मार्गदर्शन मिलने से आसानी होगी.. आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस ही आपके काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए ।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि: 

    आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है, आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढ़िया मौके मिलने वाले हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बने रहने से खुशियां बढ़ेंगी। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त- दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य पाने के लिए शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। लेखन से जुड़े लोगों को आज बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, यह खुशखबरी आपके जीवन को बदल सकती है।

    • शुभ रंग- मरून
    • शुभ अंक- 8

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको कामों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका ख़ास काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में बिताएंगे। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 3

    मीन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज घर के कामों को करने के बाद हाउसवाईव्स फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय बिताएंगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026

    Big Police Action : ‘सायलेंट 777’ ऐप से चल रहा IPL सट्टा, 4 सटोरी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    CG NEWS : विधायक संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद

    May 4, 2026

    Chhattisgarh Job Fair : छत्तीसगढ़ जॉब अलर्ट , 186 पदों के लिए 6 मई को जुटेंगी दिग्गज कंपनियां

    May 4, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026

    Big Police Action : ‘सायलेंट 777’ ऐप से चल रहा IPL सट्टा, 4 सटोरी गिरफ्तार

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.