Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आज प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करेगी AAP, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, मेट्रो पर भी असर
    Chhattisgarh

    आज प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करेगी AAP, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, मेट्रो पर भी असर

    News EditorBy News EditorMarch 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि आज यानी मंगलवार को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा था कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी।

    एडवाइजरी के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके में मंगलवार को विशेष कानून-व्यवस्था के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। इसमें कहा गया, “नई दिल्ली क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए किसी भी वाहन को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर कहीं भी रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोगों के सामान्य प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, उपरोक्त सड़कों पर खड़े किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा और अनुचित पार्किंग व कानूनी निर्देशों की अवज्ञा के लिए मुकदमा चलाया जाएगा।”

    इन रास्तों से ट्रैफिक किया जाएगा डायवर्ट

    एडवाइजरी में कहा गया कि जरूरत पड़ने पर अरबिंदो चौक, तुगलक रोड, सम्राट होटल गोलचक्कर, जिमखाना डाकघर गोलचक्कर, तीन मूर्ति हाइफा गोलचक्कर, नीति मार्ग गोलचक्कर और कौटिल्य मार्ग गोलचक्कर से यातायात का मार्ग बदला जाएगा। पुलिस ने अनुरोध किया कि यात्री कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग पर जाने से बचें। ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पिछले सप्ताह गुरुवार को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं।

    Security Update

    Due to security reasons, entry/exit at Lok Kalyan Marg Metro station, Gate no 3 of Patel Chowk Metro Station and Gate no 5 of Central Secretariat Metro station will remain closed till further notice.

    — Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 26, 2024

    लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद

    दिल्ली मेट्रो ने एक पोस्ट कर बताया कि सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी जबकि पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय के एक-एक गेट अगली सूचना तक बंद रहेंगे। ‘X’ पर किए गए पोस्ट में DMRC ने लिखा, ‘सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर एंट्री/एग्जिट बंद रहेगी। साथ ही पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगली सूचना तक बंद रहेंगे।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

    October 5, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

    October 5, 2026

    धान की खेती से उद्यानिकी की ओर बढ़े आशीष राठौर, मिश्रित खेती से पहली ही वर्ष में कमाए 3.65 लाख रुपये

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.