Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दबंगों की गुंडागर्दी’ युवक पर चढ़ाई बोलेरो, पीछा करने वाले पत्रकार को बनाया निशाना

    June 7, 2026

    उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त* 

    June 7, 2026

    हैदराबाद के सुप्रसिद्ध भाग्यलक्ष्मी मंदिर का दर्शन लाभ का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त* 
    Chhattisgarh

    उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त* 

    News EditorBy News EditorJune 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में अपराधियों, कबाड़ चोरों एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत *उरगा* एवं *कुसमुंडा पुलिस* को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

     

    ♦️ *थाना उरगा की बड़ी कार्रवाई*

     

    दिनांक 06.06.2026 को थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुरूडीह स्थित एक बंद परिसर में दबिश दी। पंचों की उपस्थिति में की गई तलाशी के दौरान भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ एवं वाहन बरामद किए गए।

    कार्रवाई में एक माजदा डीआरएस पिकअप, एक 407 ट्रक एवं एक अन्य ट्रक से कुल लगभग 14 टन लोहे का कबाड़, मोटरसाइकिल के कटे-पार्ट्स सहित 03 वाहन जप्त किए गए। जप्त मशरूका एवं वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹12.60 लाख आंकी गई है।

     

    ♦️ *थाना कुसमुंडा की त्वरित कार्रवाई*

     

    वहीं दिनांक 07.06.2026 को थाना कुसमुंडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वैशालीनगर जरहाझेल 06 नंबर बेरियर मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन लावारिस हालत में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पिकअप वाहन क्रमांक CG-10-E-8576 में लोहे की जाली, पाइप, रोलर एवं अन्य सामग्री सहित लगभग 02 टन लोहे का कबाड़ भरा हुआ मिला।

    पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन एवं कबाड़ सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर उसे जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

     

    ♦️ *कुल 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त*

     

    दोनों थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल लगभग 16 टन लोहे का कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त किए गए। जप्त मशरूका एवं वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹13.40 लाख है।

     

    *प्रारंभिक जांच में जप्त कबाड़*

     

    संदिग्ध एवं लावारिस प्रकृति का पाए जाने तथा संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर समस्त मशरूका को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

     

    ♦️ *अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप*

     

    कोरबा पुलिस की लगातार एवं प्रभावी कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा कबाड़ चोरी, अवैध परिवहन एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

     

    *कोरबा पुलिस की अपील*

     

    जनसामान्य से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, चोरी के माल के अवैध कारोबार अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

     

    *”सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”*

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दबंगों की गुंडागर्दी’ युवक पर चढ़ाई बोलेरो, पीछा करने वाले पत्रकार को बनाया निशाना

    June 7, 2026

    हैदराबाद के सुप्रसिद्ध भाग्यलक्ष्मी मंदिर का दर्शन लाभ का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    June 7, 2026

    CG NEWS : डॉक्टरों ने सौंप दिया शव, अंतिम विदाई से पहले शरीर में हुई हलचल से मचा हड़कंप

    June 7, 2026

    कोरबा में सनसनी’ ASI के बेटे को वाहन से कुचला, पत्रकार पर पिस्टल तानकर की फायरिंग

    June 7, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    June 7, 2026

    07 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज खर्चों पर रखें नियंत्रण, जानिए अपना राशिफल …

    June 7, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    दबंगों की गुंडागर्दी’ युवक पर चढ़ाई बोलेरो, पीछा करने वाले पत्रकार को बनाया निशाना

    June 7, 2026

    उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त* 

    June 7, 2026

    हैदराबाद के सुप्रसिद्ध भाग्यलक्ष्मी मंदिर का दर्शन लाभ का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    June 7, 2026

    CG NEWS : डॉक्टरों ने सौंप दिया शव, अंतिम विदाई से पहले शरीर में हुई हलचल से मचा हड़कंप

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.