जांजगीर चाम्पा. जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण स्तर से टीम गठित किया गया था कि दिनांक 11.02.2024 को मुखबीर सूचना मिला की राधेश्याम कश्यप निवासी सलखन द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से प्लास्टिक सफेद जरिकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, कीमती 1000/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 75/ 24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही किया जाकर गिरफ्तार कर दिनांक 12.02.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में उप. निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रधान आरक्षक किशोर दीवान, विजय निराला, आरक्षक तेरस साहू, श्रीकांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




