पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS)
के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी बसंत निवासी सेमरिया के कब्जे से कुल 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1400/₹ रुपये को बरामद किया जाकर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आर राजेश कोशले, म.प्रधान आर. मंजू सिंह, आर. श्याम सरोज ओगरे, महेन्द्र राज, राघवेन्द्र, हरप्रसाद, ओम प्रकाश, म. आर. सविता पटेल एव महिला सै. ममता कश्यप थाना पामगढ़ का योगदान रहा।



