पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री करने के वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना सारागाव पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी शिवनारायण राठौर निवासी सारागांव थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा जिसके कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2560/₹ बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी सारागांव, प्रधान आरक्षक महेश, आरक्षक दुर्गेश का सराहनीय योगदान रहा।


